बॉलीवुड

The Sabarmati Report: बदल गई Vikrant Massey स्टारर की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी फिल्म

The Sabarmati Report New Release Date Out: निर्माताओं ने कुछ देर पहले विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की आने वाली फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' (The Sabarmati Report) की नई रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से कर दी है। जानिए अब यह फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Image

The Sabarmati Report

The Sabarmati Report New Release Date Out: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की नई फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' (The Sabarmati Report) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स जब इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड के पास लेकर गए तो उन्होंने इसकी रिलीज डेट एतराज जताया। इस समय देशभर में लोकसभा 2024 के चुनाव शुरू हो गए हैं और फिल्म की रिलीज से विवाद खड़ा हो सकता है। यही वजह है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने के लिए कहा था। ऐसे में अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाते हुए इसकी नई तारीख लोगों के बीच पेश कर दी है। जानिए कब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बालाजी मोशन पिक्चर ने विक्रांत मैसी स्टारर 'द साबरमती रिपोर्ट' (The Sabarmati Report) की नई रिलीज डेट घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। प्रोडक्शन हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब यह फिल्म 2 अगस्त के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी किया था, जो लोगों को काफी पसंद आया है।

रंजन चंदेल के निर्देशन में बनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी के साथ राशि खन्ना और रिधि डोगरा अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। बता दें यह फिल्म 27 फरवरी 2002 में हुए गोधरा रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article