बॉलीवुड

Adah Sharma ने सोशल मीडिया पर मिली धमकी पर दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- 'तुम्हारी गंदी सोच दिखाती है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 26, 2023, 08:10 AM IST

The Kerala Story Actress Adah Sharma: फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ एक्ट्रेस अदा शर्मा को बीते दिन उनके कॉन्टैक्ट डीटेल्स लीक करने की धमकी मिली थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपना पक्ष रखा है। अदा शर्मा ने इस तरह के काम करने वाले लोगों को सोच पर तंज कसा है। आइए एक्ट्रेस के बयान पर नजर डालते हैं।

Image

The Kerala story Actress Adah Sharma

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर मिली धमकी पर बोंली अदा शर्मा।
  • अदा शर्मा के कॉन्टैक्ट डीटेल्स लीक करने की धमकी मिली थी।
  • फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

The Kerala Story Actress Adah Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) इन दिनों अपनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई हैं। द केरला स्टोरी में अदा शर्मा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि इस बीच कई लोग हैं जो एक्ट्रेस को टारगेट करने की कोशिश कर रहे हैं, बीते दिन खबर सामने आई थी कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को उनका पर्सनल कॉन्टैक्ट नंबर लीक करने की धमकी मिली है। हालांकि धमकी देने वाले शख्स ने डर के कारण अपना सोशल मीडिया हैंडल और पोस्ट दोनों डिलीट कर दिए हैं। अब इस घटना पर अदा शर्मा का रिएक्शन सामने आया है।

‘मुझे भी उन लड़कियों की तरह फील हो रहा है’

एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इस बारे में बात करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'मुझे भी उन दूसरी लड़कियों की तरह फील हो रहा है जिनका नंबर लीक हो जाता है। ये उस शख्स की गंदी सोच को दिखा रहा है, जो अपने मजे के लिए कितना भी नीचे गिर सकता है, हमारी फिल्म द केरला स्टोरी के एक सीन में भी लड़की को उसका नंबर और पर्सनल डीटेल्स लीक करने की धमकी दी जाती है, रियल लाइफ में भी ऐसा अक्सर होता है।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया, ‘उस शख्स की सारी गतिविधियां अब पुलिस ट्रैक कर रही है, किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी कार्यवाही करने के बाद उसका जेल में जाना तया है।

अदा शर्मा ने रखा अपना पक्ष

इससे पहले भी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर बात करते हुए अदा शर्मा ने खुलासा किया कि जो लड़कियां लव जिहाद और आतंकवाद से पीड़ित हैं, उनकी मां एक्ट्रेस के पास रोते हुए आती हैं और ये फिल्म बनाने के लिए शुक्रिया करती हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है और इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article