The Kerala Story: फिल्म 'द केरला स्टोरी' बीते कई दिनों से विवादों में बनी हुई है। जैसे-तैसे फिल्म के मेकर्स को रिलीज की अनुमति मिल गई, जिसके बाद दर्शकों का भी फिल्म का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 'द केरल स्टोरी' फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। मूवी को लेकर देशभर में जमकर विवाद जारी है, बावजूद इसके फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई जारी है। अब 'द केरला स्टोरी' फिल्म के क्रू मेंबर को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसका जानकारी डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने मुंबई पुलिस को दी है। फिल्म के क्रू मेंबर को एक अज्ञात फोन से कॉल आया है, जिसमें शख्स ने उन्हें अकेले घर से बाहर न निकलने की धमकी दी है। इस फोन कॉल के बाद फिल्म के क्रू मेंबर डरे हुए हैं। अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है।
'अकेले घर से मत निकलना'
मुंबई पुलिंस ने न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी दी है, 'फिल्म 'द केरला स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने पुलिस को बताया कि क्रू मेंबर्स में से एक को अनजान नंबर से मैसेज मिला कि 'घर से अकेले बाहर न निकलें और ये कहानी दिखाकर उन्होंने अच्छा काम नहीं किया।' पुलिस ने क्रू मेंबर को सुरक्षा प्रदान कर दी है, हालांकि कोई FIR अभी तक दर्ज नहीं की गई है, क्योंकि पुलिस को इस मामले में लिखित शिकायत का इंतजार है। ये खबर अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और फैंस फिल्म के क्रू मेंबर की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन
फिल्म 'द केरला स्टोरी' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दमदार ओपनिंग के बाद अब फिल्म की कुल कमाई 50 करोड़ पार करने वाली है। अब तक फिल्म ने 45 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।
