बॉलीवुड

The Kerala Story Controversy: धीरेन्द्र शास्त्री ने खुलकर किया Adah Sharma का समर्थन, बोले 'हिंदुओं को जागना चाहिए...'

Dhirendra Shastri on The Kerala Story Controversy: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने द केरला स्टोरी (The Kerala Story) के मेकर्स का सपोर्ट करते हुए कहा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं दिखाया है। देश में जो हो रहा है, वही इस फिल्म में दिखाया गया है और अब समय आ गया है कि हिन्दुओं को जागना चाहिए।

Image

The Kerala Story Controversy

Dhirendra Shastri on The Kerala Story Controversy: बॉलीवुड अदाकारा अदा शर्मा (Adah Sharma) की हालिया रिलीज मूवी द केरला स्टोरी (The Kerala Story) को लेकर मचा बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में ऐसे कई जन समूह हैं जो अदा शर्मा की द केरला स्टोरी का जमकर विरोध कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि ऐसी फिल्में देश को तोड़ने का काम कर रही हैं। इसके साथ-साथ कई लोगों का आरोप है कि द केरला स्टोरी के मेकर्स ने फिल्म चलाने के लिए कई झूठ परोसे हैं, जो सच्चाई से कोसों दूर हैं। मेकर्स लगातार इन आरोपों का जवाब दे रहे हैं और अपना बचाव कर रहे हैं। द केरला स्टोरी के मेकर्स को कई लोगों का सपोर्ट मिल रहा है, जिनका कहना है कि द केरला स्टोरी जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए ताकि देश के लोगों को सच्चाई का पता रहे।

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने खुलकर किया द केरला स्टोरी सपोर्ट

आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में द केरला स्टोरी के मेकर्स को पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का सपोर्ट मिल गया है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का एक बयान इस वक्त काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि द केरला स्टोरी के मेकर्स ने वही दिखाया है जो देश में हो रहा है। धीरेन्द्र शास्त्री ने लोगों से कहा है कि अब तमय आ गया है कि हिन्दुओं को जागना चाहिए। अगर वो अब नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी।

धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर लोग दे रहे हैं अलग-अलग रिएक्शन

धीरेन्द्र शास्त्री ने एक कथा समारोह के दौरान द केरला स्टोरी को लेकर ये बयान दिया है। उनका बयान जैसे ही इंटरनेट पर वायरल होना शुरू हुआ लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कुछ लोग पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें ऐसी बयानबाजी करने से बचना चाहिए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article