बॉलीवुड

The Kerala Story Collection Day 7: अदा शर्मा की द केरला स्टोरी ने 7वें दिन मारी लम्बी छलांग, जल्द होगी 100 करोड़ी

The Kerala Story Collection Day 7: बॉलीवुड अदाकारा अदा शर्मा की फिल्म द केरला स्टोरी की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अपने 7वें दिन 12.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह के आंकड़े दर्ज करा रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ये जल्द ही 100 करोड़ी हो जाएगी।

Image

The Kerala Story Collection Day 7

The Kerala Story Collection Day 7: साल 2023 की सबसे बड़ी स्लीपर हिट द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों का सफर पूरा कर चुकी है लेकिन इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म द केरला स्टोरी ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई करके ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है। फिल्म ने अपनी 7वें दिन की कमाई की मदद से कुल मिलाकर 81. 36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म द केरला स्टोरी के 7 दिनों के आंकड़े देखने के बाद यह साफ हो गया है कि यह अपने दूसरे वीकेंड में 100 करोड़ी हो जाएगी।

बॉक्स ऑफिस पर लगातार ग्रोथ दर्ज करा रही है द केरला स्टोरी

अदाकारा अदा शर्मा की द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर लगातार ग्रोथ दर्ज करा रही है, जिसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स चौंक गए हैं। पठान के अलावा इस साल बहुत कम ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने सातों दिन बॉक्स ऑफिस पर ग्रोथ दर्ज कराई है। द केरला स्टोरी की कमाई में हर दिन आने वाली ग्रोथ बता रही है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों में भी धमाल मचाती रहेगी।

क्या 250 करोड़ की कमाई करेगी द केरला स्टोरी

तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में द केरला स्टोरी की तरीफ करते हुए कहा है कि अदा शर्मा की मूवी जिस तरह से कमाई कर रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये मूवी सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये की कमाई आसानी से पूरी कर लेगी। जहां अक्षय कुमार-सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में सिनेमाघरों में 100 करोड़ की कमाई नहीं कर पा रही हैं, वहां द केरला स्टोरी के आंकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article