The Kerala Story Box Office Collection Day 11: अदा शर्मा स्टारर 'द केरला स्टोरी' (The Karala Story) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी 'द केरला स्टोरी' ने धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा तो पहले ही पार कर लिया था, अब 'द केरला स्टोरी' 150 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद नजदीक आ गई है। रिलीज के 11 दिनों के बाद भी फिल्म की कमाई डबल डिजिट में दर्ज की जा रही है। मूवी को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है। अदा शर्मा की एक्टिंग लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अब रिलीज के 11वें दिन यानी सोमवार के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।
150 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंची 'द केरला स्टोरी'
शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब द केरला स्टोरी फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 146.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विवादों में घिरी द केरला स्टोरी
रिलीज से पहले ही फिल्म कई विवादों में फंस चुकी है, लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार द केरला स्टोरी 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म में धर्मान्तर और लव जिहाद जैसे गंभीर मसलों पर फोकस किया गया है। जिस वजह से देश के कई राज्यों में फिल्म को बैन का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है।
