The Hungarian Suicide Song Gloomy Sunday: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ऐसे कई इमोशनल गाने हैं जो हमें रोने पर मजबूर कर देते हैं। इन गानों को सुनकर काफी लोग इमोशनल भी हो जाते हैं। हालांकि आज हम एक ऐसे गाने के बारे में बात करने वाले हैं। जिसको सुनने के बाद दुनियाभर में आत्महत्या का सिलसिला शुरू हो गया और करीब 200 से ज्यादा लोगों ने इस गानें को सुनकर अपनी जान गंवा दी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जिस व्यक्ति ने इस ग्लूमी संडे गाने को लिखा, उसने खुद बिजली की तारों से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सिर्फ इतना ही नहीं इस गाने के बारे में और भी बातें हैरान कर देने वाली हैं। यह गाना जिस लड़की के लिए लिखा गया था, उसने भी आत्महत्या कर ली। आइए इस गाने की मिस्ट्री को जानने की कोशिश करते हैं।
ब्रेकअप के बाद लिखा ये इमोशनल गाना
साल 1933 में हंगरी (यूरोप) के एक सॉन्ग राइटर रेज्सो सेरेस ने अपनी अधूरी प्रेम कहानी के बाद इतना इमोशनल गाना लिखा कि दुनियां में हाहाकार मच गया। यह गाना इतना डिप्रेसिंग था कि हंगरी से लेकर बाकी देशों में भी सुसाइड के मामले तेजी से बढ़ने लगे। इस कहानी की शुरुआत तब होती है जब, रेज्सो को एक रेस्तरों में पियानो बजाते-बजाते वहां की महिला वेट्रेस से प्यार हो जाता है। लड़की भी रेज्सो से प्यार करने लगती है। हालांकि लड़की चाहती थी कि वह पियानो छोड़कर अच्छी सी नौकरी करने लगे। लेकिन रेज्सो इस बात पर राजी नहीं हुआ और दोनों अलग हो गए। उसी दिन रेज्सो ने एक ग्लूमी संडे गाना लिखा।
दुनिया भर में गाने को किया बैन
रेज्सो का यह गाना लोगों को काफी पसंद आने लगा, जिसके बाद इसे करीब 100 से ज्यादा सिंगर ने अपनी आवाज दी और दुनियाभर की अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया। इस गाने की वजह से जब आत्महत्या के मामले बढ़ने लगे तो इसे बैन करने का फैसला किया गया और करीब 63 साल तक इस गाने पर बैन जारी रहा।
