बॉलीवुड

The Great Indian Family Box Office Prediction Day 1: ओपनिंग-डे पर 2.5 करोड़ का कारोबार करेगी विक्की-मानुषी की फैमिली ड्रामा

The Great Indian Family Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की नई फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली (The Great Indian Family) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में विक्की कौशल मिडिल क्लास बॉय के रूप में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली (The Great Indian Family) ओपनिंग-डे पर 2.5 करोड़ का कारोबार करेगी।

Image

The Great Indian Family Leaked Online

Photo : Twitter

The Great Indian Family Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के नए-नवेले स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की नई फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली (The Great Indian Family) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में विक्की कौशल के साथ मानुषी छिल्लर अहम रोल में दिखाई देंगी। फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही दर्शकों के सामने आया था, जिस कारण इस मूवी का वो बज नहीं बन पाया जो बनना चाहिए था। फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली का बज देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स इससे बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं लगा रहे हैं। ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करेगी।

ओपनिंग-डे पर केवल 2.5 करोड़ कमा पाएगी The Great Indian Family

ट्रेड पंडितों की मानें तो विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली ओपनिंग-डे पर केवल 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी। फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली से पहले गदर 2 और जवान जैसी फिल्में धमाका कर चुकी हैं, जिस कारण इसकी कमाई बहुत शानदार नहीं रहेगी। फिल्म की कमाई पूरी तरह से इसके कंटेंट पर निर्भर करेगी। अगर फिल्म का कंटेंट बहुत कमाल का होगा तो ये मूवी दर्शक बटोरने में कामयाब रहेगी वरना पहले वीकेंड में ही इसका दम निकल जाएगा।

विक्की कौशल की लोकप्रियता का भी नहीं मिलेगा मूवी को कोई फायदा

फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली को विक्की कौशल की लोकप्रियता का भी कोई फायदा नहीं मिलेगा। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म को ढंग से प्रमोट नहीं किया गया है, जिस कारण इसकी कमाई असरदार नहीं रहेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article