बॉलीवुड

The Diplomat Box Office Day 1 Trends: होली की छुट्टी का नहीं मिलेगा जॉन अब्राहम की फिल्म को फायदा!! धीमी होगी शुरुआत

The Diplomat Box Office Day 1 Trends: जॉन अब्राहम की राजनीतिक ड्रामा फिल्म ​​​द डिप्लोमैट आज यानी 14 मार्च को रिलीज हो गई है। फैंस को इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार था, लेकिन इस फिल्म को होली की छूट्टी का फायदा नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।

Image

The Diplomat Box Office

The Diplomat Box Office Day 1 Trends: जॉन अब्राहम की राजनीतिक ड्रामा आज यानी होली के दिन 14 मार्च को रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस पिल्म को होली की छूट्टी का फायदा नहीं मिल रहा है। त्यौहारों के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत दर्ज कर रही है। आइए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म कितने करोड़ की कमाई कर सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म अपने पहले दिन 1.27- 2 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है। जो कि काफी ज्यादा धीमी शुरूआत है।जॉन अब्राहम की इस फिल्म को शिवम नायर निर्देशित कर रहे हैं। वहीं रितेश शाह ने इस फिल्म को लिखा है। द डिप्लोमैट जीवन की घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने जेपी सिंह का रोल किया है। जो इस्लामाबाद, पाकिस्तान में तैनात एक भारतीय राजनयिक है।

अनुराग कश्यप ने किया था फिल्म का रिव्यू

द डिप्लोमैट का रिव्यू करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा, "मुझे द डिप्लोमैट वाकई पसंद आई। मैंने जॉन से कहा, 'बहुत दिनों बाद मैं तुम्हें एक बहुत अच्छा एक्टर बनते देख रहा हूं'। वह फिल्म में अनावश्यक एक्शन या हीरोगिरी नहीं कर रहे हैं। वह सिर्फ़ एक किरदार निभा रहे हैं और शिवम नायर ने वाकई एक शानदार फिल्म बनाई है।" फिल्म में जॉन अब्राहम, सादिया खतीब, प्राप्ति शुक्ला, जगजीत संधू, अश्वथ भट्ट, शारिब हाशमी, कुमुद मिश्रा और राम गोपाल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। डिप्लोमैट का निर्देशन शिवम नायर ने किया है और इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जॉन अब्राहम, विपुल डी. शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, समीर दीक्षित, जतिश वर्मा और राकेश डांग ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article