बॉलीवुड

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: कृति सेनॉन के साथ पति शाहिद कपूर की फिल्म देख खूब हंसी Mira Rajput, बताया 'शानदार...'

Mira Rajput Reviews Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) देखने के बाद इसका रिव्यू किया है। मीरा ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि काफी समय बाद एंटरटेनमेंट का ओवरलोड देखने को मिला है।

Image

Mira Rajput Reviews Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya

Mira Rajput Reviews Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की रोमांटिक ड्रामा 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्माताओं ने इस फिल्म को रिलीज करने के लिए 9 फरवरी का दिन चुना। बीती रात बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स के लिए फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की गई थी। इस दौरान रकुल प्रीत सिंह, जान्हवी कपूर और जैकी भगनानी सहित कई सेलेब्स ने फिल्म देखने पहुंचे थे। इस दौरान शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी फिल्म की स्क्रीनिंग में मौजूद थीं। ऐसे में अब मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है।

मीरा राजपूत को पति शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को देखने में काफी मजा आया है। मीरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हंसी से भरी है फिल्म! काफी समय बाद एंटरटेनमेंट से ओवरलोड फिल्म देखने को मिली! फिल्म के लास्ट में प्यार, हंसी, मस्ती, डांस और दिल को छू लेने वाला मैसेज मिलता है।' मीरा ने कृति सेनॉन की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ की। मीरा ने लिखा, 'तुम्हारा पिच परफेक्ट था।' पति शाहिद कपूर की तारीफ करते हुए मीरा ने कहा, 'तुम्हारे जैसा कोई नहीं है। तुमने मेरा दिल पिघला दिया है।'

Mira Rajput Reviews Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya

Mira Rajput Reviews Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya

मीरा राजपूत ने फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया' का रिव्यू करते हुए लिखा, 'दिल से हंसाया, मेरे पेट में दर्द हो गया।' एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म के पहले दिन पूरे भारत में 45हजार से ज्यादा टिकिट्स बिके हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना शाह ने दिया है। फिल्म को दिनेश विजन के बैनर तले बनाया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article