Tere Ishk Mein Update: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने वाले एक्टर धनुष और एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म तेरे इश्क में का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग क्रेजी हो गए। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग ये मान रहे है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। इस बीच धनुष और एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर एक नया अपडे सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है।
सेंसर बोर्ड से पास हुई तेरे इश्क में
धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। धनुष और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दे दिया है और कोई भी सीन काटने की जरूरत नहीं पड़ी। सिर्फ एक डायलॉग में एक शब्द बदला गया, बाकी मूवी में कोई कट लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। फिल्म की लंबाई 2 घंटे 49 मिनट है, जो इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। सर्टिफिकेट 24 नवंबर को मिला और अब एडवांस बुकिंग भी तेजी से बढ़ रही है। धनुष और आनंद एल राय की जोड़ी पहले रांझणा और अतरंगी रे में हिट दे चुकी है, इसलिए फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी तेरे इश्क में
बताते चलें कि धनुष और एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' के गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर मूवी के गाने ट्रेंड कर रहे हैं। जानकारों का ये मानना है कि फिल्म तेरे इश्क में ओपनिंग डे पर मोटी कमाई करने वाली है। टी-सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखी है। 28 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि फिल्म तेरे इश्क में साल 2025 की आखिरी बड़ी रिलीज है इसलिए सबको नजरें फिल्म पर टिकी हुई है।
