बॉलीवुड

Tara Sutaria-Veer Pahariya महीनों तक डेट करने के बाद हुए अलग, AP Dhillon के कॉन्सर्ट के बाद बढ़ी दूरी!!

Tara Sutaria And Veer Pahariya Break Up Rumors Starts: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को लेकर चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया एक-दूजे से अलग हो चुके हैं। बता दें कि दोनों एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद काफी चर्चा में आ गए थे।

Image

फोटो क्रेडिट- तारा सुतारिया इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब

Tara Sutaria And Veer Pahariya Break Up Rumors Starts: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। तारा सुतारिया जल्द ही यश स्टारर 'टॉक्सिक' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में तारा सुतारिया को देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। लेकिन हाल ही में तारा सुतारिया अपने करियर के लिए नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। तारा सुतारिया को लेकर खबर आ रही है कि वह और वीर पहाड़िया महीनों तक एक-दूजे को डेट करने के बाद अब अलग हो चुके हैं। तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) से जुड़ी इस खबर ने लोगों को हैरान करके रख दिया है। दोनों कुछ दिनों पहले एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के कारण काफी चर्चा में आ गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों के अलग होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। न ही ब्रेकअप की खबरों पर तारा सुतारिया या फिर वीर पहाड़िया की ओर से कोई बयान दिया गया है। बता दें कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया लंबे वक्त से एक-दूजे के साथ थे। दोनों ने जुलाई में अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की जोड़ी को फैंस से भी खूब प्यार मिला था। लेकिन अब ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है।

क्या है तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया का एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से जुड़ा विवाद

बता दें कि तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) कुछ सप्ताह पहले एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे, जिसका आयोजन मुंबई में हुआ था। इस कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया स्टेज पर भी गई थीं, जहां एपी ढिल्लों और एक्ट्रेस ने न केवल एक-दूजे को गले लगाया। बल्कि सिंगर ने तारा को किस भी किया। इस कॉन्सर्ट से ही वीर पहाड़िया के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें दिखा कि वीर पहाड़िया, एपी ढिल्लों और तारा की नजदीकियों से जरा भी खुश नहीं हैं। हालांकि बाद में खुद वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया ने साफ किया कि उनके बीच सब ठीक है और ऐसा कुछ भी नहीं है। वीर पहाड़िया का कहना था कि उनके वीडियोज को गलत तरीके से एडिट करके वायरल किया जा रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article