बॉलीवुड

उजड़ा Ranbir Kapoor के भाई का घर, न्यूईयर पर हुआ Tara Sutaria-Aadar Jain का ब्रेकअप!!

Tara Sutaria-Aadar Jain Breakup: ईटाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट के माध्यम से बताया है कि आदर जैन (Aadar Jain) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने मिलकर ब्रेकअप का फैसला लिया है। ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे। आदर और तारा ने कभी भी अपने रिलेशन को लेकर कुछ नहीं कहा, जिस कारण ब्रेकअप पर भी इन्होंने चुप्पी साध रखी है।

Image

न्यूईयर पर हुआ Tara Sutaria- Aadar Jain का ब्रेकअप!!

Tara Sutaria-Aadar Jain Breakup: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ कपल्स ऐसे हैं, जिन्हें साथ में देखकर फैंस खुश हो जाते हैं। इन कपल्स ने खुलकर कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है लेकिन ये हमेशा साथ में देखे जाते हैं, जिस कारण लोग यह मानते हैं कि इनके बीच कुछ तो चल रहा है। आदर जैन (Aadar Jain) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी ऐसे ही कपल्स में से एक हैं, जो मीडिया के सामने अपने प्यार का इकरार नहीं करते हैं लेकिन हर बड़े फंक्शन पर साथ देखे जाते हैं। लोगों को इनकी जोड़ी काफी पसं भी है और सभी ये चाहते हैं कि ये घर बसाएं। ऐसे फैंस के लिए इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार तारा सुतारिया और आदर जैन का ब्रेकअप हो गया है।

जी हां, ईटाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट के जरिए यह जानकारी दी है कि आदर जैन और तारा सुतारिया ने अलग होने का फैसला किया है। जिस तरह से ये दोनों हमेशा अपने रिश्ते को लेकर चुप रहे हैं, उसी तरह से इन्होंने ब्रेकअप को लेकर चुप्पी साध रखी है लेकिन एक इनसाइडर ने बताया है कि अब यह कपल पहले की तरह साथ नहीं है। बॉलीवुड इनसाइडर ने ईटाइम्स को बताया है, 'तारा सुतारिया और आदर जैन ने मिलकर यह फैसला लिया है कि अब इन दोनों को साथ में नहीं रहना है। आदर जैन और तारा सुतारिया दोनों ही काफी मैच्योर हैं। ये दोनों ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे।'

बता दें आजकल इंडस्ट्री में ऐसे कई ब्रेकअप हो रहे हैं, जहां कपल अलग होने के बाद भी दोस्त बने रहते हैं। साल 2022 में आमिर खान और किरण राव का ब्रेकअप काफी चर्चा में था। इन दोनों ने भी मीडिया के सामने यह कहा था कि भले ही ये दोनों अगल हो गए हों लेकिन ये हमेशा दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चे आजाद का पालन-पोषण साथ में करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article