Yashoda Full Movie Leak Online: साउथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु की नई फिल्म यशोदा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी। ऊं अंटावा गाने के बाद से ही सामंथा रुथ प्रभु की लोकप्रियता चरम पर है, जिस कारण यशोदा (Yasoda) के मेकर्स मोटी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। मेकर्स को लगता है कि दर्शक सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म देखने के लिए टिकिट जरूर खरीदेंगे लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि फिल्म यशोदा के रिलीज होते ही इस पर तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और टोरेंट (Torrent) जैसी साइट्स की नजर पड़ जाएगी। ये साइटें बड़े-बड़े अभिनेताओं की फिल्में इंटरनेट पर लीक कर चुकी हैं और यशोदा को भी इन्होंने नहीं छोड़ा है।
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलरॉकर्स-फिल्मीजिला-टोरेंट जैसी साइट्स ने सामंथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज मूवी यशोदा इंटरनेट पर लीक कर दी है। इन साइट्स ने यशोदा के थिएटर में आते ही इसका एचडी प्रिंट इंटरनेट पर लीक कर दिया है, जिसे लोग एक क्लिक पर डाउनलोड कर रहे हैं। यशोदा के लीक होने की वजह से इसे उस तादाद में दर्शक नहीं मिलेंगे, जितने इसे मिलने चाहिए। फिल्म की कमाई पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।
यशोदा लीक होने की वजह से मेकर्स को होगा भारी नुकसान
सामंथा रुथ प्रभु की यशोदा लीक होने की वजह से मेकर्स को भारी नुकसान होगा। फिल्म लीक हो जाने की वजह से दर्शक इसे थिएटर में देखने के लिए नहीं पहुंचेंगे। वो तमिलरॉकर्स-फिल्मीजिला-टोरेंट जैसी साइट्स से इसे डायरेक्ट डाउनलोड करेंगे और घर पर इसका लुत्फ उठाएंगे। कोरोना खत्म होने के बाद से बहुत कम फिल्में ही दर्शकों को थिएटर तक खींच पायी हैं। यशोदा से ट्रेड पंडित भी उम्मीद कर रहे थे लेकिन फिल्म के रिलीज होते ही इसके लीक हो जाने से वो भी निराश हैं।
