Vijay Verma Mother's day post: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Verma) इन दिनों एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों कई मौकों पर एक साथ स्पॉट हो चुके हैं, जिसके बाद से ही दावा किया जा रहा है कि वह रिलेशनशिप में हैं। इसके साथ ही एक्टर विजय वर्मा को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए भी पहचाना जाता है। फैंस को डार्लिंग्स और दहाड़ वेबसीरीज में उनकी जबरदस्त एक्टिंग काफी पसंद आई है। अब मदर्स डे के मौके पर विजाय वर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपनी मां की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें अपने हाथों में वह अखबार पकडे़ हुए हैं। इस अखबार में विजय वर्मा की शादी के लिए एक विज्ञापन नजर आ रहा है, जो की वेबसीरीज दहाड़ की प्रमोशन के लिए डाला गया था। अपनी मां की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, अब इन्हें मैं कैसे समझाऊं। आइए इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
मां ने देखा विजय वर्मा की शादी का एड
सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा स्टारर 'दहाड़' वेबसीरिज अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के प्रमोशन में पूरी स्टारकास्ट बिजी चल रही है। इस मौके पर मदर्स डे के मौके पर अखबार में विजय वर्मा का एक एड पब्लिश किया गया है। जिसमें लिखा है, 'दुल्हन चाहिए'। विजय वर्मा की फोटोज से अखबार का फ्रंट पेज पूरा भरा हुआ है। जिसके बाद उनकी मां का रिएक्शन विजय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया है।
फैंस ने कहा- 'मां की तमन्ना पूरी कर दो'
विजय वर्मा की इस पोस्ट पर फैंस तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब जल्द से जल्द मां की तमन्ना पूरी कर दो।' फैंस विजय वर्मा की इस पोस्ट पर तमन्ना भाटिया के नाम से उनके मजे ले रहे हैं।
