बॉलीवुड

रणदीप हुड्डा की रिसेप्शन पार्टी में Tamannaah -Vijay ने लूटी लाइमलाइट, हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 12, 2023, 11:52 AM IST

Tamannaah Bhatia- Vijay Verma Viral Video: रणदीप हुड्डा के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रिसेप्शन पार्टी से विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कपल हाथों में हाथ डाले नजर आ रहा है।

Image

Tamannah Bhatia and Vijay Verma (credit pic: instagram)

Tamannaah Bhatia- Vijay Verma Viral Video: बॉलीवुड के पावर कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हर पार्टी और इवेंट में साथ नजर आते हैं। कपल हाल ही में रणदीप हुड्डा की वेडिंग रिसेप्शन में साथ नजर आए। तमन्ना और विजय ट्विनिंग आउटफिट में दिखाई दिए। कपल ने रिसेप्शन पार्टी में पैपराजी को जमकर पोज दिया। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। रिसेप्शन पार्टी से विजय का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विजय तमन्ना के सोलो फोटोज होने का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर का ये क्यूट जेश्चर फैंस को बेहद पसंद आया है।

तमन्ना ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को झुमके के साथ कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। विजय भी ब्लैक कलर के सूट में नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

तमन्ना- विजय का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप दोनों कब शादी करेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा, आप दोनों साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, अगला नंबर आप दोनों का है। विजय और तमन्ना ने साथ में सुजोय घोष की फिल्म लस्ट स्टोरीज में साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। कपल के रिलेशनशिप की खबरें पिछले साल नए साल पर सामने आई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article