Upcoming OTT Release December 2026: साल के आखिरी महीने में गदर काटने आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज, लिस्ट पर डाले नजर

OTT Release December 2026: ओटीटी पर साल 2026 के लास्ट महीने में भी एक के बाद एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है, जिनका फैंस ने सालभर इंतजार किया था।

Authored by: AbhayUpdated Nov 28 2026, 13:43 IST
दिसंबर में ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में-सीरीजImage Credit : IMDb/ Pinterest01 / 08

दिसंबर में ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में-सीरीज

New OTT Release December 2026: नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और दिसंबर में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। अगर आप भी घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए आखिरी महीना काफी खास रहने वाला है। दरअसल, दिसंबर 2026 में ओटीटी पर कई ऐसी फिल्में और सीरीज दस्तक देने जा रही हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसमें जितेंद्र कुमार की पॉपुलर सीरीज 'पंचायत' का पांचवां सीजन भी शामिल है। वहीं, इम्तियाज अली की रोमांटिक कहानी 'ओ साथी रे' और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'डॉ. हसन' भी दर्शकों के बीच आने वाली हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे 2' से लेकर 'चोर निकल के भागा 2' तक, दिसंबर में देखने के लिए काफी कुछ है।

पंचायत सीजन 5 (Panchayat Season 5)Image Credit : IMDb/ Pinterest02 / 08

पंचायत सीजन 5 (Panchayat Season 5)

जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव की पॉपुलर सीरीज एक बार फिर फुलेरा गांव की कहानी लेकर लौट रही है। इस बार गांव की राजनीति में नया मोड़ देखने को मिलेगा। ये सीरीज 3 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

 ओ साथी रे (O Saathi Re)Image Credit : IMDb/ Pinterest03 / 08

ओ साथी रे (O Saathi Re)

इम्तियाज अली की कहानी और आरिफ अली के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक सीरीज में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे। कहानी एक ऐसे कपल की है, जो तलाक लेने की तैयारी कर रहा है। लेकिन अलग होने के फैसले के बीच उनके रिश्ते में प्यार और नजदीकियां फिर से बढ़ने लगती हैं। इस सीरीज को आप 4 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।

​डॉ. हसन (Dr Hassan)Image Credit : IMDb/ Pinterest04 / 08

​डॉ. हसन (Dr Hassan)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस मेडिकल ड्रामा सीरीज में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। ये मशहूर अमेरिकी सीरीज 'हाउस एमडी' का इंडियन एडेप्टेशन है। इसे आप 11 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

​अनअकस्टम्ड अर्थ (Unaccustomed Earth)Image Credit : IMDb/ Pinterest05 / 08

​अनअकस्टम्ड अर्थ (Unaccustomed Earth)

झुम्पा लाहिड़ी की कहानियों से प्रेरित यह सीरीज भारतीय-अमेरिकी बंगाली परिवारों की जिंदगी और रिश्तों को दिखाएगी। फ्रीडा पिंटो पारुल चौधरी के किरदार में नजर आएंगी। ये सीरीज 17 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर गदर काटने आ रही है।

​कॉल मी बे 2 (Call Me Bae Season 2)Image Credit : IMDb/ Pinterest06 / 08

​कॉल मी बे 2 (Call Me Bae Season 2)

अनन्या पांडे एक बार फिर बेला यानी बे चौधरी बनकर लौटेंगी। पिछले सीजन में अपनी नई जिंदगी और करियर की शुरुआत करने वाली बे के सामने इस बार पर्सनल लाइफ की नई मुश्किलें होंगी। कहानी में लव ट्रायंगल का एंगल भी देखने को मिलेगा। इस सीजन में श्रुति हासन की भी एंट्री होने वाली है। ये 17 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।

​चोर निकल के भागा 2 (Chor Nikal Ke Bhaga 2)Image Credit : IMDb/ Pinterest07 / 08

​चोर निकल के भागा 2 (Chor Nikal Ke Bhaga 2)

यामी गौतम और सनी कौशल की थ्रिलर फ्रेंचाइजी एक बार फिर वापसी करने जा रही है। इस बार कहानी हवाई जहाज की जगह क्रूज शिप पर होने वाली चोरी के इर्द-गिर्द घूमेगी। एक बेशकीमती ताज को चुराने के लिए कई लोग साजिश और धोखे का खेल खेलते नजर आएंगे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 17 दिसंबर को रिलीज होगी।

​लव स्कैम और धोखा (Love Scam Aur Dhokha)Image Credit : IMDb/ Pinterest08 / 08

​लव स्कैम और धोखा (Love Scam Aur Dhokha)

सुकेश चंद्रशेखर की कहानी पर आधारित यह ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री काफी चर्चा में रहने वाली है। इसमें सुकेश के शुरुआती जीवन से लेकर करोड़ों रुपये की कथित ठगी, बॉलीवुड हस्तियों और प्रभावशाली लोगों से उसके संपर्कों की पड़ताल की जाएगी। इसे आप 18 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!