तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) इन दिनों अपने ब्रेकअप के साथ-साथ अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ओडेला 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस की ये फिल्म रिलीज हुई है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस की एक और फिल्म में एंट्री हुई है, जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म है वो।
‘वेदा’ के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना प्रीति मारिया का रोल करने वाली है। वही जॉन राकेश मारिया का रोल करने वाले है। तमन्ना भाटिया एक के बाद एक बड़ी फिल्में अपने नाम करती जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का रेड 2 से गाना रिलीज हुआ था। जिसमें वो जबरदस्त डांस नंबर करती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस की एंट्री भी नो एंट्री 2 फिल्म में हुई है।
दूसरी बार बनी ऑनस्क्रीन पत्नी
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की पत्नी प्रीति मारिया राकेश के लिए हमेशा ताकत रही हैं, जिसने उनके करियर के हर समय में उनका साथ दिया है। यह फिल्म जॉन अब्राहम के साथ तमन्ना भाटिया की दूसरी फिल्म है, इससे पहले वे वेदा में उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आई थीं। राकेश मारिया के तीन दशक लंबे करियर में उन्होंने भारत के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण आपराधिक मामलों को निपटाया है। 1993 के मुंबई सीरियल बम विस्फोटों और 26/11 के हमलों से लेकर इंडियन मुजाहिदीन की कार्रवाई और शीना बोरा हत्या मामले तक।
