बॉलीवुड

Taj-Reign of Revenge Trailer: अनारकली के बदले के लिए अकबर से सलीम ने की बगावत, देखें ट्रेलर

Taj-Reign of Revenge Trailer: जी5 की सफल वेब सीरीज ताज का दूसरा सीजन रिलीज होने के लिए तैयार है। वेब सीरीज के मेकर्स ने ताज 2 का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है, जिससे पता चलता है कि इसमें सलीम अपनी मोहब्बत अनारकली की मौत का बदला लेता दिखाई देगा।

Image

Taj-Reign of Revenge Trailer

Taj-Reign of Revenge Trailer: ओटीटी के जमाने में निर्माता अलग-अलग कहानियों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। इनमें से कुछ कहानियां दर्शकों के दिलों पर छा जाती हैं, जिसके बाद मेकर्स उनके दूसरे सीजन का ऐलान करते हैं। कुछ दिनों पहले जी5 की बिग बजट वेब सीरीज ताज रिलीज हुई थी, जिसमें मुगलिया सल्तनत के सबसे सफल रूलर अकबर और उसके बेटे सलीम की कहानी दिखाई गई थी। दर्शकों ने इस वेब सीरीज को जबरदस्त रिस्पांस किया था। वेब सीरीज में धर्मेंद्र और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई दिए थे। ताज की बम्पर सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है।

मेकर्स ने ताज 2 का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है, जिसे देखने के बाद यह पता चलता है कि इसमें अकबर और सलीम की कहानी आगे बढ़ती दिखाई देगी। इस सीरीज में दर्शक देखेंगे कि सलीम कैसे अपने पिता के खिलाफ खड़ा हो जाएगा क्योंकि उसकी मोहब्बत अनारकली उससे दूर जा चुकी है। ताज 2 में दर्शकों को सलीम और अकबर के बीच की जंग देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ सीरीज में यह भी दिखाया जाएगा कि बाप-बेटे की इस जंग के बीच कैसे दरबार के लोग सिंहासन पाने की प्लानिंग करेंगे। आप वेब सीरीज का टीजर नीचे देख सकते हैं:

जी5 की वेब सीरीज ताज 2 का ट्रेलर दर्शकों के पसंद आया है। ट्रेलर को दर्शकों ने जैसा रिस्पांस दिया है, उससे साफ है कि यह वेब सीरीज बी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article