बॉलीवुड

Raha Kapoor को गोद में उठाने के लिए बेचैन हैं Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor Khan ने ऐसे दी जानकारी

Taimur wants to meet Raha: एक सूत्र के अनुसार करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान को राहा के जन्म की जानकारी दे दी है। तैमूर अपनी छोटी सी बहन से मिलने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। रणबीर-आलिया की बेटी से मिलने की इजाजत अभी किसी को नहीं है, जल्द ही परिवार के लोग राहा से मिलेंगे।

Image

Raha Kapoor को गोद में उठाने के लिए बेचैन हैं Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor Khan ने ऐसे दी जानकारी

Taimur wants to meet Raha: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बर्फी बॉय उर्फ रणबीर कपूर कुछ दिनों पहले ही नन्ही सी परी के पिता बने हैं। अदाकारा आलिया भट्ट ने हाल में ही अपनी बेटी को जन्म दिया, जिससे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का परिवार पूरा हो गया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी इन दिनों घर पर ही आराम कर रही है और जल्द ही परिवारवाले उससे मिलने के लिए पहुंचेंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी से मिलने का इंतजार तैमूर अली खान भी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी नन्ही सी बहन को गोद में उठाने के लिए बेचैन हैं। जब से उनकी मां करीना (Kareena Kapoor Khan) ने राहा (Raha Kapoor) के जन्म की जानकारी तैमूर को दी है, तब से ही वो अपनी छोटी बहन को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

बॉलीवुड लाइफ को एक सूत्र ने जानकारी दी है कि जब राहा का जन्म हुआ था तब करीना ने अपने बेटे को इस बात की जानकारी दी थी। सूत्र के अनुसार, 'जिस दिन राहा का जन्म हुआ था, उस दिन करीना ने तैमूर से कहा कि अब उनकी एक और छोटी बहन आ गई है। अब तैमूर को एक और बहन की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। तैमूर यह बात सुनने के बाद काफी उत्साहित हो गए और उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। तैमूर अपनी छोटी सी बहन को गोद में उठाने के लिए बेचैन हैं।'

बताते चलें कि राहा कपूर से मिलने की इजाजत अभी किसी को नहीं है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट छोटे दिनों के बाद लोगों को घर पर बुलाएंगे और बेटी से मिलवाएंगे। रणबीर-आलिया ने फैसला लिया है कि दोनों कुछ दिनों के लिए बेटी को वक्त देंगे ताकि उसे किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस वक्त रणबीर-आलिया के अलावा राहा की दादी नीतू कपूर उसका ख्याल रख रही है। रणबीर-आलिया की बेटी का नाम नीतू कपूर ने ही चुना है। नीतू कपूर अपनी पोती के जन्म के बाद से ही काफी एक्साइटिड हैं और उसका खास ख्याल रख रही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article