आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप इन दिनों जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं साथ ही ताहिरा पूरी हिम्मत से लड़ रही हैं। बता दें सात साल बाद उनका ब्रेस्ट कैंसर फिर से उभर आया है और साथ इलाज चल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ताहिरा कश्यप का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ताहिरा कश्यप पीली साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।
शुक्रवार यानी 11 अप्रैल, 2025 को ताहिरा एक फैशन इवेंट का हिस्सा बनने पहुंची थी। इस दौरान ताहिरा ने पीले रंग की साड़ी कैरी की थी, जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही थी। एक तरफ फैंस उनकी खूबसूरती पर मर-मिटे हैं तो दूसरी तरफ उनकी हिम्मद की मिसाल दे रहे हैं। ताहिरा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को खुला रखा था साथ ही एक सिंपल सा नेकलेस कैरी किया था। पैपाराजीयों ने ताहिरा से उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी ली तो ताहिरा ने कहा-"बिलकुल ठीक, धन्यवाद।"
बैकग्राउंड में चल रहा था ये गाना
दूसरी बार कैंसर के बाद ताहिरा को पहली बार मुंबई में देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार ताहिरा की हाल ही में सर्जरी हुई है, उन्होंने ऑपरेशन थिएटर का एक किस्सा सुनाया। ताहिरा ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें सहज महसूस करवाने के लिए शाहरुख खान का गाना चलाया था। ताहिरा ने कहा-"डॉक्टर ने शायद मूड को हल्का करने की कोशिश में गाना चालू रखा था। जब मैं अंदर गई और वहां लेटी तो ये गाना बज रहा था। मैंने कहा 'सर मैं आपके इस जेस्चर को अप्रिशिएट करती हूं, लेकिन प्लीज इसे तो बंद ही कर दो।", उन्होंने याद किया कि बैकग्राउंड में 'कल हो ना हो' बज रहा था।
