Swara Bhaskar Gives Birth Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बन गई हैं। एक्ट्रेस के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है।स्वरा और फहाद अहमद माता पिता बने गए हैं। बेटी के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। एक्ट्रेस ने बेटी को 23 सितंबर को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल की तस्वीर ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। फहाद और स्वरा ने बेटी का नाम राबिया रखा है। फैंस एक्ट्रेस को मां बनने की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
स्वरा ने बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं। हर फोटो में स्वरा और फहाद अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की इस पल का बेसब्री से इंतजार था।
स्वरा ने दिया बेटी को जन्म
स्वरा पहली फोटो में बेटी को गोद में उठाए हुए दिखाई दे रही हैं। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस के पति बेटी को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खास बात ये है कि कपल ने अस्पताल में ही बेटी का नाम रख दिया। पिछले दिनों फहाद ने स्वरा के लिए सरप्राइज गोद भराई का प्रोगाम रखा था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर बेबी शॉवर की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं।
