बॉलीवुड

Farrey Teaser: सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फर्रे का टीजर आउट, थ्रिलर मिस्ट्री ने उड़ाया फैंस के होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 25, 2023, 06:31 PM IST

Farrey Teaser: सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज हो गया है। फर्रे से अलीजेह बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फर्रे एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है। फिल्म अगले महीने 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अलीजेह के डेब्यू का इंतजार फैंस को बेसब्री था।

Image

Farrey Teaser Out(credit Pic:Instagram)

Farrey Teaser: सलमान खान (Salman Khan) के घर का नया सदस्य बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार है। ये नया सदस्य कोई और नहीं भाईजान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) है। अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म का टीजर सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अलीजेह की फर्रे अगले महीने 24 नवंबर को सिनेनमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी थ्रिलर सस्पेंस है। फिल्म के टीजर में अलीजेह समेत कई अन्य लोग नजर आ रहे हैं। दर्शकों को फिल्म का टीजर पसंद आ रहा है।

सलमान ने सुबह-सुबह अपने ट्विटर पर लिखा था कि मैंने आज नया शब्द फ सीखा है। इसका मतलब मैं आपको शाम 4 बजे बताऊंगा। फर्रे का टीजर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, मैं तो F से फर्रे बता रहा था। आपने क्या समझा?

Farrey Teaser Out

फिल्म के टीजर की शुरुआत एक क्लासरूम के साथ होती है जहां कुछ बच्चे एग्जाम में ओएमआर शीट भरते हुए नजर आते हैं। बच्चे चीटिंग करने का प्लान बनाते हैं। फिल्म के टीजर में अलीजेह भी स्कूल ड्रेस में बैठी हुई नजर आती हैं। मेकर्स ने टीजर में ज्यादा चीजों को नहीं दिखाया है। मेकर्स ने फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, फर्रे के पीछे की मिस्ट्री क्या है। ये सिर्फ एक शब्द नहीं है। इसके पीछे एक जर्नी है। फिल्म को सौमेंद्र पाधी ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने इससे पहले जमतारा डायरेक्ट की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article