गलवान पर ट्वीट कर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) बुरी तरह से फंस गई है। एक्ट्रेस के ट्वीट की चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्म जगत में हो रही है। एक्ट्रेस के ट्वीट पर बॉलीवुड सेलेब्स अपना लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। जहां एक तरफ अक्षय कुमार, अनुपम खेर, विवेक अग्रिहोत्री, केके मेनन ने एक्ट्रेस के ट्वीट पर नाराजगी जताई है। वहीं, प्रकाश राज और स्वरा भास्कर ने ऋचा को सपोर्ट किया है। ऋचा चड्ढा को सपोर्ट करने पर भड़क गए यूजर्स। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।
ऋचा को सपोर्ट करने पर यूजर्स ने लिया स्वरा भास्कर को आड़े हाथ
स्वरा भास्कर ने ऋचा चड्ढा को सपोर्ट करते हुए ट्वीट लिखा, ऋचा आपको प्यार और शक्ति। उनके इस ट्वीट से साफ जाहिर हो रहा है कि वो ऋचा को सपोर्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस का ट्वीट देखने के बाद भड़क गए यूजर्स। इतना ही नहीं फिल्म क्रिटिक्स अशोक पंडित ने ट्वीट कर लिखा, पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के हुक्म का इंतजार कर रही होंगी आप। इसीलिए अपने बिल से निकलने में वक्त लग गया। एक यूजर ने लिखा, ये बेवकूफ भारतीय सेना का मजाक उड़ा रही है और खुद को प्रोग्रेसिव सोच की बताती हैं। बंदरों का झुंड। दूसरे यूजर ने लिखा, ये बहुत बड़ी घटिया बात है.... लेकिन तुमसे यही उम्मीद थी। तीसरे यूजर ने लिखा, जब डैकतों ने चोरों को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है तो आपको समझ में आ जाना चाहिए कि चोरो को प्रेरणा कहां से मिल रही है। यूजर्स स्वरा भास्कर के ट्वीट को शर्मनाक बता रहे हैं।
भारतीया सेना का ऋचा ने उड़ाया था मजाक
आपको बताते चलें कि ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट पर रिएक्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस पाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, Galwan Says Hi। भारतीय सेना का मजाक उड़ाने पर भड़के गए थे लोग। एक्ट्रेस ने बाद में माफी मांगते हुए ट्वीट डिलीट कर दिया था।
