Swara Bhaskar on Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) शादी कर रहे हैं। 23 जून को दोनों स्टार्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि जब से दोनों की शादी की खबरें सामने आई हैं, तब से ही एक के बाद एक नया विवाद सामने आ रहा है। पहले खबर आई थी कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा शादी के नाखुश हैं, अब उनके भाई लव ने भी उनको सोशल मीडिया पर अवफॉलो कर दिया है। इस बीच हमेशा विवादों में रहने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने भी सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है।
बकरीद के मौके पर शाकाहारियों को भला बुरा बोलने के बाद अब एक्ट्रेस ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर भी ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद यूजर्स ने अपना सिर पकड़ लिया है। आइए यहां स्वरा भास्कर के इस कमेंट पर एक नजर डालते हैं।
सोनाक्षी-जहीर की शादी पर ये क्या बोल गईं स्वरा भास्कर
कनेक्ट सिने के साथ एक इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर एक अजीबो-गरीब बयान दे दिया है। स्वरा ने खुद एक्टिविस्ट फहद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंधने पर सोशल मीडिया पर इंटर रिलीजन मैरिज को लेकर अपनी राय शेयर की थी।
स्वरा ने कहा कि ऐसी बातचीत भारत और दक्षिण एशियाई देशों में होती है, जहां लोगों को दूसरे लोगों के काम में हाथ डालने में मजा आता है। 'रुको और देखो, जब उनका बच्चा होगा, तो बच्चे के नाम को लेकर एक अलग बहस होगी। हमने करीना और सैफ के बच्चों और मेरे बच्चे के साथ ऐसा होते देखा है। यह पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण है, लेकिन यह जल्द ही खत्म नहीं होने वाला है।'
उन्होंने बताया, 'इंटर रिलीजियन कपल्स के लिए ऐसी बात कितनी आम है। आधुनिक भारत के सबसे बड़े रूमर्स में से एक 'लव जिहाद' है, जहां एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करती है। यह मुझ पर भी लागू होता है, वेलेंटाइन डे पर कुछ शहरों में एक इंटर रिलीजियन कपल्स को वास्तव में पीटा जाता है।'
