बॉक्स ऑफिस

Chandu Champion box office collection: जल्द परदे से उतर जाएगी कार्तिक आर्यन की फिल्म, 5वें दिन की कमाई रही निराशाजनक

Chandu Champion box office collection Day 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन कीफिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) की कमाई में दिन-ब-दिन गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार के दिन यह फिल्म 4 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन...

Image

Kartik Aaryan's Chandu Champion

Chandu Champion box office collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) की लगातार गिरती कमाई मेकर्स की चिंता का कारण बनती जा रही है। 14 जून के दिन 'चंदू चैंपियन' ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। उम्मीद थी कि ये फिल्म ओपनिंग वीकेंड में भी 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएंगी। दमदार कहानी और ऑडियंस का प्यार मिलने के बाद भी कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर की कमाई में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। आइए देखें 'चंदू चैंपियन' 5 दिनों के अंदर कितने करोड़ रुपये कारोबार कर चुकी है।

Sacknilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन स्टारर 'चंदू चैंपियन' ने मंगलवार यानि 5वीं दिन 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की टोटल कमाई अब 29.75 करोड़ रुपये हो गई है। 'चंदू चैंपियन' की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.86% थी, जिसमें लखनऊ, मुंबई, दिल्ली पुणे और जयपुर सबसे आगे थे। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में 'चंदू चैंपियन' के कलेक्शन में उछाल देखने को मिलेगा।

कबीर खान (Kabir Khan) के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। हाल ही में कबीर खान ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिली धीमी शुरुआत पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने बताया कि जिस तरह से फिल्म के गानों और ट्रेलर को लोगों ने पसंद किया था, उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी कम कमाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के बाद लोगों किस फिल्म को पसंद करते हैं इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article