बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput की बहन Priyanka Singh ने Rhea Chakraborty को कहा 'वेश्या'!!

Sushant sister called Rhea prostitute: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष किया है। बीते दिन रिया चक्रवर्ती का एक प्रोमो वीडिया रिलीज हुआ था, जिसके बाद प्रियंका ने उन पर निशाना साधा है।

Image

Sushant Singh Rajput की बहन Priyanka Singh ने Rhea Chakraborty को कहा 'वेश्या'!!

Sushant sister called Rhea prostitute: बॉलीवुड अदाकारा रिया चक्रवर्ती ने बीते दिन एमटीवी रोडीज 19 से अपना नया प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया था, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया था। एमटीवी रोडीज 19 में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) गैंग लीडर के रूप में दिखाई देंगी। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद रिया चक्रवर्ती पहली बार किसी प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी। सुशांत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती रुपहले पर्दे से दूर थीं। रिया चक्रवर्ती के फैंस इस बात को लेकर खुश हैं कि वो आखिरकार जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

रिया चक्रवर्ती के इस प्रोमो वीडियो के सामने आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन प्रियंका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है, जो काफी चर्चा में है। इस ट्वीट में प्रियंका ने रिया का नाम लिए बिना ही रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है। प्रियंका सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'तुम क्यों डरोगी? तुम वेश्या थी, हो और रहोगी। प्रश्न ये है कि तुम्हारे उपभोगता कौन है? कोई सत्ताधारी ही ये हिम्मत दे सकता है।'

प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने अपने ट्वीट से यह इशारा देने की कोशिश की है कि रिया चक्रवर्ती की वापसी के पीछे कोई बड़ा आदमी है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस टीवी पर दिखाई देने जा रही है। प्रियंका सिंह कई बार रिया पर निशाना साध चुकी हैं लेकिन इस बार उन्होंने काफी बड़ा बयान दिया है। प्रियंका का ये कटाक्ष कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि सुशांत को भी ये पसंद नहीं आता कि उनकी बहन इस तरह की भाषा का उपयोग करे। वैसे आपका प्रियंका के ट्वीट पर क्या कहना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article