बॉलीवुड

Sushant Rajput Flat: ढाई साल बाद सुशांत के घर को मिला किराएदार, जानिए कितना है रेंट

  • Edited by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 4, 2023, 05:00 PM IST

sushant Singh Rajput Flat: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में ढाई साल बाद नया किराएदार आने वाला है। ये फ्लैट ब्रांद्रा इलाके के सी फेसिंग एरिया में है। आइए जानते हैं एक्टर के फ्लैट के रेंट और बाकी चीजों के बारे में।

Image

sushant singh rajput (instagram)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फ्लैट में जल्द किराएदार आने वाले हैं। सुशांत का ये फ्लैट पिछले ढाई साल से खाली है। एक्टर ने साल 2020 में अपने फ्लैट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इतने सालों से इस फ्लैट में कोई किराएदार नहीं रहने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फ्लैट को किसी ने किराए पर खरीद लिया है। इस फ्लैट की कीमत हर महीने 5 लाख रुपये है। ये फ्लैट बांद्रा वेस्ट के कारटर रोड पर है। एक्टर के निधन के बाद से हो रही है कंट्रोवर्सी की वजह से कोई किराएदार नहीं मिल रहा था। फ्लैट के मालिक को समुंद्र किनारे घर चाहिए था। इस घर को खरीदने से पहले मालिक ने पूरी तरह छानबीन की। पार्टी इस घर को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहा है और जल्द ये डील फाइनल हो जाएगी।

ढाई साल बाद मिला नया किराएदार

फ्लैट के ब्रोकर ने कुछ समय पहले बताया था कि सुशांत के निधन के बाद से लोग इस घर में नहीं आना चाहते थे। लेकिन अब लोग इस घर में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 36 महीने तक सुशांत सिंह राजपूत अपनी फ्लैटमेट रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी और अपने हेल्पर नीरज और केशव के साथ रहते थे। एक्टर ने अपने बेडरूम में 14 जून 2020 को फांसी लगा ली थी।

सुशांत की मौत पिछले दिनों फिर सुर्खियों में थी। अस्पताल के स्टाफ ने दावा किया था कि एक्टर की मौत सुसाइड नहीं मर्डर थी। हालांकि उसके द्वारा लगाए गए आरोप सच साबित नहीं हुए थे। आज भी फैंस सुशांत के लिए न्याय की मांग करते हैं। सुशांत की बहनें अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुशांत के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। सुशांत के सुसाइड केस ने हर किसी को हैरान कर दिया था। आज भी एक्टर की मौत रहस्य बनी हुई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article