बॉलीवुड

नशे में सड़क पर झूमते दिखे Sunny Deol!! ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने की मदद

Sunny Deol Drunk Video: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर नशे में झूमते दिखाई दे रहे हैं। सनी देओल के फैंस ये वीडियो देखकर काफी हैरान हैं क्योंकि सभी को पता है कि सनी देओल शराब नहीं पीते हैं।

Image

Sunny Deol Drunk

Sunny Deol Drunk Video: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल साल 2023 में ज्यादातर अच्छी खबरों को लेकर खबरों में रहे हैं। इस साल उनके बेटे करण देओल की शादी हुई और उनकी फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी तबाही मचाई कि हर कोई बोल रहा है कि उनका वक्त एक बार फिर से वापस आ गया है। सनी पाजी एक दफा फिर से खबरों में हैं लेकिन इस बार वो एक नकारात्मक खबर के चलते लोगों के बीच चर्चा में हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि सनी पाजी इस बार किस कारण खबरों में हैं तो बता दें कि उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नशे में धुत नजर आ रहे हैं।

शराब के नशे में झूमते दिखे Sunny Deol

अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें शराब के नशे में दिखाई पड़ रहे हैं। ये वीडियो जुहू इलाके का है। वीडियो में सनी देओल शराब के नशे में सड़क पर टहलते दिखाई दे रहे हैं और उनके चारों तरफ गाड़ियां नजर आ रही है। सनी पाजी की ऐसी हालत देखकर एक ऑटो रिक्शा वाला रुकता है और उन्हें सहारा देता है। सनी पाजी का वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है। सनी के फैंस दुआ कर रहे हैं कि वो सही सलामत घर पहुंच गए होंगे।

Sunny Deol का शराबी अवतार देखकर चौंक गए फैंस

सनी देओल (Sunny Deol) ने हमेशा अपने इंटरव्यूज में कहा है कि वो शराब नहीं पीते हैं। उनका ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस काफी हैरान और परेशान हैं। सनी देओल के फैंस भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि वो उन्हें इस हालत में देख रहे हैं। वैसे आपका इस वायरल वीडियो के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article