बॉलीवुड

Jaat Trailer : नहीं रिलीज हुआ 'जाट' का ट्रेलर, मेकर्स ने कहा अभी और इंतजार करो सब्र का फल मिलेगा

Jaat Trailer Postponed: फिल्म की घोषणा करते हुए माइथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया। हालांकि, उन्होंने फैंस को बताया कि यह "इंतजार के लायक" है और आपको बड़ा सरप्राइज भी मिलने वाला है। आइए बताते हैं कब आएगा जाट का ट्रेलर और क्यों बढ़ाई रिलीज डेट आगे।

Image

Jaat Trailer Postponed

Jaat Trailer Postponed: सनी देओल ( Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) स्टार मूवी 'जाट' का दमदार ट्रेलर आज 22 मार्च को रिलीज किया जाना था। लेकिन मेकर्स ने फैंस को निराश करते हुए लेटेस्ट अपडेट शेयर की है। फिल्म की घोषणा करते हुए माइथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया जिसमें बताया गया है कि जाट का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं होगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी लिखा है कि आपके लिए इंतजार करना लाभदायक होने वाला है।

सनी देओल( Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) की अपकमिंग फिल्म जाट( Jaat) के निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। 22 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म की घोषणा करते हुए माइथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया। हालांकि, उन्होंने फैंस को बताया कि यह "इंतजार के लायक" है। फैंस सनी देओल की जाट के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि निर्माताओं ने देरी के पीछे का कारण नहीं बताया, लेकिन उन्होंने पोस्टर में लिखा कि जल्द ही नई रिलीज की तारीख की घोषणा की जाएगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पोस्टर पर लिखा है जाट ट्रेलर रिलीज आगे बढ़ गई है! जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी। मास फीस्ट इंतजार के लायक होगी। जाट 10 अप्रैल को दुनिया भर में भव्य रिलीज होगी, एक्स हैंडल की लेटेस्ट पोस्ट में लिखा गया था।

जयपुर में होना था ग्रैंड इवेंट

बताते चले कि पिछले हफ्ते मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी अपडेट शेयर की थी और बताया था कि 22 मार्च को जयपुर में बड़े इवेंट के दौरान जाट का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए फैंस भी उत्साहित नजर आ रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ अब कब तक ट्रेलर के लिए इंतजार करना पड़ेगा कोई नहीं बता सकता।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article