Sunny Deol Dance: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म बॉर्डर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें सनी देओल से लेकर वरुण धवन तक ने सबका दिल जीत लिया। टीजर को देखने के बाद फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सनी देओल की मूवी बॉर्डर 2 का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हो गया है। गाने के लॉन्च इवेंट पर सनी पाजी ने BSF के जवानों के साथ ऐसा डांस किया कि सभी लोग गदगद हो गए।
सनी देओल ने मचाया धमाल
जूम टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस क्लिप में BSF के जवानों के साथ सनी देओल बाकी लोग डांस कर रहे हैं। सनी देओल ने जवानों के साथ ऐसा डांस किया कि पाकिस्तानियों की रातों की नींद उड़ गई। बता दें कि फिल्म में सनी देओल एक बार फिर से पाकिस्तान को सबक सिखाने वाले हैं। सनी देओल की इस मूवी को देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं। मालूम हो कि सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और सोनम बाजवा जैसे कलाकार धमाल मचाने वाले हैं।
सनी देओल हुए भावुक
बताते चलें कि सनी देओल एक बार फिर से अपने पिता धर्मेंद्र के लिए भावुक हो गए। गाने के लॉन्च इवेंट पर सनी देओल अपने पिता को याद किया। उन्होंने कहा कि वो ज्यादा कुछ बोल नहीं पा रहे हैं क्योंकि भावनाएं उन पर हावी हो रही हैं। उन्होंने अपने पिता को अपनी प्रेरणा और ताकत बताया। मालूम हो कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस हाल ही में रिलीज हुई है, जिसे लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। मालूम हो कि बीते साल धर्मेंद्र की मौत से सनी देओल समेत पूरे देओल फैमिली को तगड़ा झटका लगा है। वहीं फैंस भी अबतक गम में है।
