Sunny Deol's Next Project: साल 2023 में गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी। सनी देओल ( Sunny Deol ) और निर्देशक अनिल शर्मा( Anil Sharma) की इस फिल्म ने 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई करके इतिहास रच दिया था। यह इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई थी। तभी से फैंस दोनों के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस को खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनिल शर्मा और सनी देओल अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
अनिल शर्मा के साथ नई फिल्म लेकर आ रहे हैं सनी देओल गदर 3 को लेकर अनिल शर्मा( Anil Sharma) पहले ही हिंट दे चुके थे, उन्होंने कहा था कि गदर का पार्ट 3 बन रहा है और उसपर काम हो रहा है। अब पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल शर्मा और सनी देओल( Sunny Deol) ने एक और नई फिल्म को लेकर बैठकर चर्चा की है। इस फिल्म का नाम है "कोल किंग", जो कोल माफिया के जीवन पर बनाई जाएगी, यह एक मेगा एक्शन-ड्रामा होने वाली है।
कोल किंग पर चल रहा है काम एक सूत्र के अनुसार, पिछले दो सालों से दोनों कई कहानियों पर बातचीत कर रहे थे, लेकिन "कोल किंग" ने उन्हें सबसे ज़्यादा उत्साहित किया है। इसमें सनी देओल का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जो दर्शकों ने अभी तक नहीं देखा। स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और इस वक्त डायलॉग्स पर काम जारी है। सूत्र ने यह भी बताया कि यह बातचीत अभी शुरुआती स्तर पर है और फिल्म को आगे बढ़ाने में समय लगेगा।
सनी देओल के करियर की बात करें तो, फैंस को उनकी अपकमिंग मूवी बॉर्डर 2( Border 2) का बेहद इंतजार है। इसी के साथ वह लाहौर 1947( Lahore 1947) पर भी काम कर रहे हैं। सनी देओल के पास बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह अपने फैंस को बोर नहीं होने देना चाहते, जिसके लिए वह लगातार प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। अब इस नई फिल्म की जानकारी ने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है।
