बॉलीवुड

Sunjay Kapur Last Rites Video: संजय कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचीं करिश्मा कपूर, नम हुई आंखें

Sunjay Kapur Last Rites Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिशमा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली हुआ। इस दौरान का वीडियो अब सामने आ गया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ संजय कपूर को श्रद्धाजंलि देती दिखाई दे रही हैं। आइए नजर डालते है क्लिप पर....

Image

sunjay kapoor funeral

Sunjay Kapur Last Rites Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का कुछ दिनों पहले निधन हुआ। जानकारी के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज यानी 19 जून को दिल्ली में हुआ। संजय के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। वहीं करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों के साथ संजय को आखिरी विदाई देने पहुंचीं। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देख लोगों की आंखें नम हो गई हैं।

भावुक हुईं करिश्मा कपूर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ संजय कपूर को श्रद्धाजंलि देती नजर आ रही हैं। इस दौरान करिश्मा कपूर भावुक हो गई। वहीं उनके बच्चे भी पिता के पार्थिव शरीर को देख रोने लगते है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए संजय कपूर को श्रद्धाजंलि दे रहे है। बता दें कि संजय कपूर को अंतिम विदाई देने एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान भी पहुंचे थे। इन दोनों ने भी संजय की आत्मा की शांति के लिए प्राथना की।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर का रिश्ता

बताते चलें कि संजय कपूर को यूके में पोलो खेलते समय दिल का दौरा आया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मालूम हो कि संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने साल 2003 में शादी की थी। कुछ सालों में दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों ने साल 2014 में तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद साल 2016 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। बता दें कि करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था। उन्होंने एक से एक फिल्मों में काम किया। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article