Sunita Ahuja on Yashvardhan Career: बॉलीवुड स्टार गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा को लेकर ये रिपोर्ट सामने आई थी कि उन्होंने तलाक की अर्जी डाल दी है। हालांकि बाद में गोविंदा के वकिल और मैनेजर ने ये साफ कर दिया कि अभी गोविंदा और सुनीता के बीच सबकुछ ठीक है। इस बीच सुनीता आहूजा ने अपने बेटे यशवर्धन के करियर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि जिससे यशवर्धन के चाहने वालों का चेहरा खिल गया है।
सुनीता आहूजा ने कही ये बात
गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने ईट ट्रैवल रिपीट को दिए इंटरव्यू में अपने बेटे यशवर्धन के बारे में बात की है। इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने फैन के कमेंट पर रिएक्ट किया, जिसमें लिखा था, 'यशवर्धन इतना हैंडसम है। सैयारा में उसे ही होना चाहिए था। 'सुनीता ने मुस्कुराते हुए कहा, 'काश ऐसा होता। लेकिन यशवर्धन इससे भी बेहतर काम कर रहा है। मैंने अभी तक फिल्म सैयारा नहीं देखी। यश ने दो बार देखी है। मैं जरूर देखूंगी। शायद 14 तारीख को ये नेटफ्लिक्स पर आ रही है। सब ठीक है। सभी नए बच्चों को शुभकामनाएं। मैं चाहती हूं कि सारे बच्चे खूब नाम कमाएं।'
रवीना टंडन के बारे में सुनीता आहूजा ने कही ये बात
बता दें कि इस इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने रवीना टंडन की बेटी राशा के बारे में भी बात की। उनसे पूछा गया कि राशा थडानी के साथ उनका रिश्ता कैसा है तो उन्होंने कहा, 'राशा का बॉन्ड यश के साथ है। मैं उनसे अभी तक ठीक से नहीं मिली। रवीना ने मुझे ट्रायल के लिए फोन किया था, लेकिन मैं उस वक्त जयपुर में खाटू श्याम मंदिर में पूजा कर रही थी, तो मैं नहीं आ सकी। फिर मैंने थिएटर में जाकर फिल्म देखी, मुझे बहुत अच्छी लगी। राशा बहुत प्यारी लड़की है। उसे देखकर रवीना का बचपन याद आता है।'
