बॉलीवुड

'मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंंगी' एक्टर के अफेयर पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं नेपाल की हूं खुखरी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 17, 2026, 01:15 PM IST

Sunita Ahuja on Govinda Affairs: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक बार फिर सुनीता आहूजा गोविंदा के अफेयर्स को लेकर बात करती नजर आईं। तो चलिए जानते हैं सुनिता अहूजा ने क्या कहा है

Image

Image Source: IMDb

Sunita Ahuja on Govinda Affairs: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। गोविंदा की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी गोविंदा का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) संग कोई विवाद सामने आ जाता है। इसी बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने कुछ ऐसा बोला दिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। सुनीता आहूजा के इस इंटरव्यू को लेकर बी-टाउन में खूब चर्चा हो रही है।

गोविंदा के अफेयर पर कही ये बात

गोविंदा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का नया इंटरव्यू हौ,, जो खूब वायरल हो रहा है। MissMalini के पॉडकास्ट के प्रमो में सुनीता आहूजा ने फिर से गोविंदा के कथित अफेयर पर बात की। उन्होंने कहा कि, 'मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी। मैं नेपाल की हूं, खुखरी निकाल दूंगी तो सबकी हालत खराब हो जाएगी। इसलिए कहती हूं, सतर्क हो जा बेटा, अभी भी।' आगे सुनीता अहूजा ने कहा कि 'ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं, लेकिन तुम थोड़े बेवकूफ हो। तुम 63 के हो गए हो। तुम्हें टीना की शादी करनी है, यश का करियर है।' गोविंदा के बेटे यश की करियर में हेल्प न करने पर सुनीता ने कहा, 'गोविंदा का बेटा होने के बावजूद यश ने कभी नहीं कहा, ‘आप मेरी मदद करो।’ गोविंदा ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। मैंने उसके मुंह पर कहा, ‘तू बाप है कि क्या है?’ सुनीता आहूजा का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

पहले भी गोविंदा को लेकर दिए इंटरव्यू

सुनीता आहूजा ने कोई पहली बार गोविंदा को लेकर इंटरव्यू नहीं दिया है, वो पहले भी कई बार एक्टर के अफेयर्स को लेकर बोलती नजर आईं हैं। एक बार तो गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाह भी उड़ी थी जिसे बाद में एक्टर की पत्नी ने इसको लेकर सफाई दी थी और खबर को फर्जी बताया था। सुनीता आहूजा के नए इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article