बॉलीवुड

Hera Pheri 3 में नए लुक के लिए सुनील शेट्टी ने कटवाए बाल? फैंस के साथ शेयर की VIDEO

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 4, 2023, 11:48 AM IST

Sunil Shetty new look for Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के नए लुक की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, इस वीडियो में एक्टर अपने बाल कटवाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का मानना है कि 'अन्ना' ने अपना ये नया लुक हेरा फेरी 3 के लिए रखा है।

Image

hera pheri 3

KEY HIGHLIGHTS
  • हेरा फेरी 3 के लिए सुनील शेट्टी ने बदला अपना लुक।
  • सुनील शेट्टी का नया लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
  • एक्टर ने अपने बाल छोटे करवा लिए हैं।

Sunil Shetty new look for Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के नए लुक की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, इस वीडियो में एक्टर अपने बाल कटवाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का मानना है कि 'अन्ना' ने अपना ये नया लुक हेरा फेरी 3 के लिए रखा है। इस वायरल वीडियो में सुनील शेट्टी ने अपने लम्बें बालों को शॉर्ट कर लिया है। वीडियो में एक शख्स, एक्टर के बाल काट रहा है, इस वीडियो को वायरल होते ही फैंस सुनील शेट्टी से काफी सारे सवाल कर रहे हैं। कुछ का मानना है कि सुनील शेट्टी ने अपना ये लुक हेरा फेरी 3 के लिए करवाया है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इस नए हेटर कट का प्राइज एक्टर से पूछ रहे हैं। सुनील शेट्टी का ये नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

हेरा फेरी 3 कि लिए एक्टर ने कटवाए बाल?

सुनील शेट्टी का यह वीडियो वायरल होते हीं, कई फैंस एक्टर से यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वह हेरा फेरी 3 के लिए अपना नया लुक रख रहे हैं। कुछ महीने पहले ही हेरा फेरी 3 की आधिकारिक घोषणा हो गई है। सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी 3 को लेकर बात करते हुए कहा, 'आज से 17 साल पहले हेरा फेरी रिलीज हुई थी। इतने लंबे समय बाद के बाद उसी प्वाइंट से फिल्म की कहानी को दिखाने का कोई मतलब नहीं है। एक एक्टर के तौर पर एक शानदार स्किप्ट थी जिसमें श्याम, राजू और बाबूराव की इमोशनली जर्नी को दिखाया गया था। मैं हेरा फेरी 3 के लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं।'

sunil shetty new look

sunil shetty new look

fans reaction

fans reaction

फिल्म से बाहर होंगे फरहाद सामजी?

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के फ्लॉप होने के बाद हेरा फेरी 3 के मेकर्स भी फरहाद सामजी को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स अब हेरा फेरी 3 का निर्देशन किसी और डायरेक्टर को सौंपने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article