बॉलीवुड

Hunter 2 के सेट पर घायल हुए Suniel Shetty, एक्शन शूट करते हुए पसलियों में लगी गंभीर चोट

Suniel Shetty injured during Shoot:रिपोर्ट के अनुसार हंटर 2 के सेट पर एक्शन सीन शूट करते हुए सुनील शेट्टी की पसलियों में चोट लग गई है। वहीं मौके पर डॉक्टर की टीम को बुलाया गया है जो सुनील का इलाज कर कर रही है।

Image

Suniel Shetty injured during Shoot

Suniel Shetty injured during Shoot: सुनील शेट्टी( Suniel Shetty) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज हंटर 2( Hunter 2) की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी झलक उन्होंने कुछ दिन पहले फैंस के साथ साझा की थी। अब खबर सामने आ रही है कि शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई है। जानकारी के अनुसार वह एक्शन सीन शूट कर रहे थे जहां उनकी पसलियों में चोट लग गई। सेट पर डॉक्टर की टीम को बुलाया गया है ।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार हंटर 2 के सेट पर एक्शन सीन शूट करते हुए सुनील शेट्टी की पसलियों में चोट लग गई है। वहीं मौके पर डॉक्टर की टीम को बुलाया गया है जो सुनील का इलाज कर कर रही है। चोट को गंभीर बताया जा रहा है और सुनील शेट्टी को इसमें बहुत दर्द हो रहा है, सूत्र ने बताया कि सेट पर एक्स-रे के लिए भी टीम आई है। हालांकि अभी तक उनकी तबीयत कैसी है इसका पता नहीं चल पाया है।

बताते चले कि हंटर एक वेब सीरीज है जो पिछले साल अमेजन मिनी टीवी पर आई थी, अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन लाने की तैयारी कर रहे थे जिसकी शूटिंग इन दिनों चल रही है। सीरीज में सुनील शेट्टी के साथ ईशा देओल, जैकी श्रॉफ, बरखा बिष्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सुनील शेट्टी अक्षय कुमार ( Akshay Kumar)के साथ वेलकम टू दी जंगल ( Welcome to the Jungle) का हिस्सा भी बने हैं। वह लंबे समय बाद अपने को-स्टार अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article