बॉलीवुड

Exclusive: अहान शेट्टी-तानिया श्रॉफ के ब्रेकअप पर सुनील शेट्टी ने लगाई मुहर, कहा- ' बेटा अभी सिंगल है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 22, 2026, 10:03 AM IST

Suniel Shetty on Ahan Shetty Love Life: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि

Image

Image Source: Suniel Shetty/Ahan Shetty Instagram

Suniel Shetty on Ahan Shetty Love Life: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा बॉर्डर 2 (Border 2) एक्टर और बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सुनील शेट्टी एक के बाद एक कई इंटरव्यू दे रहे हैं, जिसमें वो अपने लाडले अहान शेट्टी के करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे हैं। इसी बीच सुनील शेट्टी एक नया इंटरव्यू सामने आया है। सुनील शेट्टी ने ये इंटरव्यू Zoom को दिया है, जो काफी चर्चा में है। इस इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने बेटे अहान को लेकर कुछ ऐसा बोला है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं सुनील शेट्टी ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है।

सुनील शेट्टी ने बेटे अहान को लेकर किया बड़ा खुलासा

एक्टर सुनील शेट्टी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका एक इंटरव्यू है जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी बेटे अहान शेट्टी को लेकर कहा कि 'वो बिल्कुल नैचुरल है। उसकी आवाज में एक खास पर्सनैलिटी है। वो अपनी स्क्रिप्ट और फिल्में बहुत सोच-समझकर चुनता है। मैं थोड़ा इंपल्सिव और ज्यादा इमोशनल हूं, लेकिन वो मुझसे कहीं ज्यादा अच्छा दिखता है। वो घर में बहुत शांत और कूल रहता है, हम उसे 'जेन बॉय' कहते हैं। उसका दिमाग बहुत शांत रहता है, वो कभी घबराता नहीं। शायद इसलिए क्योंकि अभी वो सिंगल है। एक बार पिता बन जाएगा तो सब बदल जाएगा। अलग-अलग इमोशंस आते हैं और जिंदगी बदल जाती है जब बच्चे होते हैं।' इस इंटरव्यू के सामने आने के बाद अहान शेट्टी खबरों में आ गए हैं।

इस हसीना से जुड़ता रहा है अहान शेट्टी का नाम

एक्टर अहान शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। सुनील शेट्टी के इंटरव्यू के सामने आने के बाद अब साफ हो गया है कि अहान शेट्टी अब सिंगल हैं। आपको बता दें कि अहान शेट्टी का नाम तानिया श्रॉफ से जुड़ता रहा। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी दोनों का ब्रेकअप हो गया है। सुनील शेट्टी के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article