Suniel Shetty on Paresh Rawal Entry in Hera Pheri 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) लंबे समय से 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) से बाहर होने को लेकर चर्चा में बने हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस मूवी में परेश रावल की एक बार फिर वापसी हो गई है। लंबे समय से चले रहे विवादों के बीच परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' बनाने का मन बना लिया है। परेश रावल की एंट्री पर अब बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी चुप्पी तोड़ दी है। सुनील शेट्टी ने कहा कि यह एक फैमिली की फिल्म है।
'हेरा फेरी 3' में परेश रावल की एंट्री पर बोले सुनील शेट्टी
शिर्डी साई बाबा की यात्रा के दौरान साई सफर नाम के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने 'हेरा फेरी 3' में हुई परेश रावल रावल की एंट्री पर रिएक्शन दिया। सुनील शेट्टी ने कहा, 'मैं भी सुन रहा हूं कि फाइन-ट्यूनिंग हो चुकी है। अब रिलीज के बाद ही बात करूंगा, उससे पहले हेरा फेरी के बारे में बात ही नहीं करूंगा।'
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, 'ये फैमिली की फिल्म है। शायद वो एक फिल्म जहां आप सब मिलके एक साथ देख सकते हो। अगर एक बार आप टीवी चालू कर देते हो तो उसके बाद आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है, शर्माने की जरुरत नहीं है। आपको पता है कि लोग सिर्फ हंसने ही वाले हैं। परिवार के छुप के टीवी या मोबाइल फोन पर इसे देखने की जरुरत नहीं है।' बीते दिन निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने भी 'हेरा फेरी 3' में परेश रावल की एंट्री को कन्फर्म कर दिया है। इस मूवी का निर्देशन प्रियदर्शन द्वारा किया जाएगा
