बॉलीवुड

Amitabh Bachchan के खानदान की बहू बनेंगी Shah Rukh Khan की बेटी Suhana Khan!! इस हैंडसम लड़के से हुआ इश्क

Suhana-Agastya are dating: लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) का दिल बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा पर आ गया है। द आर्चीज की शूटिंग के दौरान इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और अब ये साथ में काफी वक्त बिताते हैं।

Image

Amitabh Bachchan के खानदान की बहू बनेंगी Shah Rukh Khan की बेटी Suhana Khan!!

Suhana-Agastya are dating: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अभी तक इंडस्ट्री में कदम रखा भी नहीं है और उससे पहले ही उनके अफेयर की खबरें फैलने लगी हैं। सुहाना खान (Suhana Khan) ने बीते दिनों ही अपने पहले प्रोजेक्ट द आर्चीज की शूटिंग पूरी की है, जिसे जोया अख्तर ने बनाया है। खबरें हैं कि उन्हें द आर्चीज के ही एक एक्टर से प्यार हो गया है, जिसके साथ इन दिनों वो रिलेशनशिप में हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि वो कौन है, जिसके लिए सुहाना खान का दिल धड़क रहा है तो हम बता दें कि ये खुशनसीब कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता का बेटा अगस्त्य नंदा है। अगस्त्य नंदा भी द आर्चीज से ही एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सुहाना खान और अगस्त्य नंदा पिछले साल अगस्त के महीने से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने अभी तक अपना रिलेशनशिप आधिकारिक नहीं किया है लेकिन शूटिंग के दौरान ये किसी से इसे छुपाते भी नहीं थे। सूत्र ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया है, 'सुहाना खान और अगस्त्य नंदा एक-दूसरे के साथ इन दिनों काफी वक्त बिता रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते को किसी से छुपाने की कोशिश भी नहीं करते हैं। सुहाना और अगस्त्य अपना रिश्ता आधिकारिक करने का प्लान नहीं कर रहे हैं लेकिन इनके करीबी लोगों को इसके बारे में पता है। सुहाना और अगस्त्य नंदा अगस्त 2022 से एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं।'

श्वेता बच्चन को पसंद है सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की जोड़ी

अगस्त्य नंदा और सुहाना की जोड़ी इनके दोस्तों को तो पसंद है ही लेकिन बिग बी की बेटी श्वेता ने भी इस जोड़ी को हरी झंडी दे दी है। बताया जा रहा है कि श्वेता नंदा को अगस्त्य-सुहाना की जोड़ी काफी पसंद है और वो इस रिश्ते से काफी खुश हैं। सुहाना खान के परिवार ने अभी तक इस रिश्ते पर अपनी जुबान नहीं खोली है लेकिन यह सभी जानते हैं कि शाहरुख खान बच्चन परिवार के कितने करीब हैं। ऐसे में गौरी-शाहरुख अगस्त्य को पहले से ही जानते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article