बॉलीवुड

सुभाष घई की देर रात बिगड़ी तबीयत, मुंबई हॉस्पिटल के आईसीयू में हुए एडमिट

Subhash Ghai Health Update: बताया जा रहा है कि अचानक से उन्हें चक्कर आने लगे थे और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इलाज के बाद अब निर्माता की हेल्थ पर नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुभाष घई की हालत पहले से बेहतर है ।

Image

Subhash Ghai Health Update

Subhash Ghai Health Update: फिल्म निर्माता सुभाष घई( Subhash Ghai) को कल देर रात खराब तबीयत के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया। अचानक से तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अचानक से उन्हें चक्कर आने लगे थे और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इलाज के बाद अब निर्माता की हेल्थ पर नई जानकारी सामने आई है।

सुभाष घई को कल रात सांस संबंधी बीमारी, कमजोरी और बार बार चक्कर आने के चलते लीलावती अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया था। तीन सीनियर डाक्टर्स की टीम की निगरानी में सुभाष घई का इलाज चल रहा है। उनकी हालत पर अब नया अपडेट आया है, बताया जा रहा है कि सुभाष घई की हालत पहले से बेहतर है और उन्हें एक-दो दिन में आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। निर्माता के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी तबीयत में सुधार आया है, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

79 साल के सुभाष घई को फैंस उनकी फिल्मों के नाम से उन्हें जानते हैं। उन्होंने ताल, परदेश, राम-लखन, विधाता और मेरी जंग जैसी बेहतरीन फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं। सुभाष घई की लगभग सभी फिल्में हिट साबित होती हैं , उन्हें परदेश फिल्म के लिए खूब सरहाना मिली थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article