बॉलीवुड

मां श्रीदेवी को याद कर भावुक हुई खुशी कपूर, बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Khushi Kapoor Post for Sridevi: खुशी कपूर अपनी मां श्रीदेवी से बेहद प्यार करती है। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर खुशी ने भावुक कर देने वाली फोटोज शेयर की हैं। ये तीनों तस्वीरें बेहद प्यारी हैं जिसमें खुशी अपनी जिंदगी के बेहतरीन पल जीती दिखाई दे रही है।

Image

Image Source: Instagram Post

Khushi Kapoor Post for Sridevi: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ( Sri Devi) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनको दुनिया से गए हुए 7 साल हो गए लेकिन वह आज भी लोगों के दिलों में राज करती हैं। श्रीदेवी के इस जन्मतीथी के मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें बेहद याद कर रहे हैं। जान्हवी कपूर से लेकर बोनी कपूर तक हर कोई श्रीदेवी को याद कर अपनी आंखें नम कर रहा है। हाल ही में उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर( Khushi Kapoor) ने मां के लिए स्पेशल पोस्ट किया। खुशी ने मां को याद करते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें दिखाई हैं।

पहली तस्वीर में, श्रीदेवी ( SriDevi) अपनी नन्ही खुशी को निहारते हुए कान से कान तक मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। बीच वाली तस्वीर उनकी ट्रिप की एक सेल्फी है और आखिरी तस्वीर में नादानियाँ अभिनेत्री अपनी माँ को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। ये तीनों तस्वीरें बेहद प्यारी हैं जिसमें खुशी अपनी जिंदगी के बेहतरीन पल जीती दिखाई दे रही है। खुशी के अलावा जान्हवी कपूर ने भी मां के लिए पोस्ट किया है।

दिवंगत अभिनेत्री के पति बोनी कपूर( Boney Kapoor ) ने इमोशनल पोस्ट शेयर की है, , जिसमें उन्होंने जन्मदिन समारोह को याद करते हुए कहा कि श्रीदेवी हमेशा जवान रहेंगी। बोनी ने वो किस्सा याद करते हुए बताया कि 1990 में, चेन्नई में उनकी जन्मदिन की पार्टी में, जब मैंने उन्हें उनके 26वें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं, जबकि वह उनका 27वां जन्मदिन था, ताकि उन्हें एहसास हो कि वह जवान हो गई हैं और यह एक तारीफ़ थी, कि हर गुज़रते दिन के साथ वह जवान होती जा रही हैं, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि मैं उन्हें चिढ़ा रहा था," उन्होंने एक पुरानी तस्वीर के साथ लिखा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article