बॉलीवुड

साउथ एक्टर Siddharth ने CRPF के हिंदी बोलने पर उठाए सवाल, जानिए क्या है मामला

Siddharth On CRPF Staff Hindi Speaking: रंग दे बसंती फेम एक्टर सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मदुरई एयरपोर्ट के सिक्योरिटी स्टॉफ हिंदी बोलने पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्टाफ ने मेरे माता पिता को हैरेस भी किया है।

Image

siddharth

फिल्म एक्टर और रंग दे बसंती फेम सिद्धार्थ किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने मदुरई एयरपोर्ट के CRPF स्टाफ पर सवाल खड़ा करते हुए निशाना साधा है। उनका आरोप है कि स्टाफ ने उनके माता पिता के साथ बदतमीजी की है। दरअसल सिद्धार्थ के पैरेंट्स मदुरई एयरपोर्ट से यात्रा कर रहे थे, चेकिंग के दौरान उनके बैग में रखे सिक्के को बाहर निकालने को कहा गया। इसके अलावा स्टाफ के लोग हिंदी में बात कर रहे थे, जबकि उन्होंने अंग्रेजी में बात करने को कह रहे थे। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिाया के जरिए इसकी जानकारी दी है।

CRPF स्टाफ ने किया परेशान

सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लंबा पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा- मदुरई के खाली एयरपोर्ट पर हमें CRPF ने करीब 20 मिनट तक परेशान किया। मेरे बूढ़े माता पिता से उनका बैग खुलवा कर सिक्के भी बाहर निकालने को बोला गया। इसके साथ ही उन्होंने अंग्रेजी में बात करने के लिए रिक्वेस्ट की, फिर भी वह सब लगातार हिंदी में ही बातें करते रहे। जब इसका विरोध किया तो उन्होंने कहा यह भारत है और यहां ऐसे ही होता है। जिनके पास जॉब नहीं है, वो भी अपनी पॉवर दिखा रहे हैं।

34

34

अपने बयानों से विवादों में रहे हैं सिद्धार्थ

एक्टर हमेशा विवादों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 509 के तहत बयान भी दर्ज किया था। हालांकि बढ़ते विवाद को देखते हुए एक्टर ने सार्वजनिक रूप से मांफी भी मांग ली थी।

End of Article