बॉलीवुड

बॉलीवुड में अब कोई किसी के लिए खड़ा नहीं होता, सूरज पंचोली ने कहा इंडस्ट्री में एकता खत्म हो गई

Sooraj Pancholi said Unity is Dead in Bollywood: सूरज पंचोली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खत्म हो रही एकता पर कटाक्ष किया और कहा कि अब इंडस्ट्री में वैसे लोग नहीं रहे जो पहले थे। जो लोग पहले एक-दूसरे की मदद करने से बिल्कुल नहीं घबराते थे अब लोग बहुत सोच समझकर एक दूसरे का साथ देते हैं।

Image

Sooraj Pancholi said Unity is Dead in Bollywood

Sooraj Pancholi said Unity is Dead in Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली( Sooraj Pancholi) हाल ही में फिल्म केसरी वीर ( Kesari Veer) में नजर आए। लंबे समय के ब्रेक के बाद एक्टर ने फिल्म से अपनी वापसी और फैंस का दिल जीतने की कोशिश की। हालांकि सूरज की ये फिल्म लोगों के दिलों पर खास छाप नहीं छोड़ पाई। सूरज पंचोली अब एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की मौजूदा स्थिति पर बात करते नजर आए। एक्टर ने बताया कि अब बॉलीवुड में वो पहले वाली बात नहीं रही। जो लोग पहले एक-दूसरे की मदद करने से बिल्कुल नहीं घबराते थे अब लोग बहुत सोच समझकर एक दूसरे का साथ देते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में चल रहे दिखावे पर भी कटाक्ष किया।

सिद्धार्थ कन्नन के साथ अपने इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की मौजूदा स्थिति पर बात की। सूरज के कहा कि आज इंडस्ट्री में बहुत ज़्यादा बिखराव है। लोग किसी और के मुद्दों में शामिल नहीं होना चाहते। पहले, अगर कोई मुसीबत में फंस जाता था, तो हर कोई सामने आ जाता था फिर चाहे वह लड़ाई हो, दुर्घटना हो या कोई विवाद सभी में एकता की भावना थी। अब आप ऐसा नहीं देखते हैं। अब, हर कोई बहुत डरा हुआ है कोई भी पंगा नहीं लेना चाहता। हर कोई सुरक्षित खेल रहा है। हर कोई कायर बन रहा है।

एक्टर ने पुराने स्टार्स को याद करते हुए कहा जैकी श्रॉफ, मेरे पिता आदित्य पंचोली, दत्त सर, सुनील शेट्टी( Suniel Shetty) ये ऐसे लोग थे, जिन्हें पीआर ऑप्टिक्स की परवाह नहीं थी। वे सच्चे थे और अपने लोगों का ख्याल रखते थे। मैंने धरम जी के बारे में कहानियाँ सुनी हैं कि वे अपने दोस्तों की रक्षा के लिए सचमुच लड़ाई में उतर जाते थे। आज उस तरह की निडरता गायब है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article