बॉलीवुड

शाहरुख खान एक्स्ट्रोवर्ट तो सलमान खान हैं इंट्रोवर्ट, सोनू सूद ने बताया कैसा है स्टार्स के साथ काम करने का अनुभव

Sonu Sood talk about Shahrukh-Salman Khan: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनू सूद ने बताया कि कैसे शाहरुख और सलमान अलग-अलग हैं और एक्टर के साथ उनकी कैसी बान्डिंग है। फतेह अभिनेता ने उन पलों को याद किया, जो खेल, हंसी और साथ में बिताए गए क्वालिटी टाइम से भरे हुए थे।

Image

Sonu Sood talk about Shahrukh-Salman Khan

Sonu Sood talk about Shahrukh-Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood) इन दिनों अपनी फिल्म फतेह( Fateh) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोनू सूद ने बॉलीवुड में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक साथ में काम किया है। दोनों ही सुपरस्टार सोनू सूद के अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनू सूद ने बताया कि कैसे शाहरुख और सलमान अलग-अलग हैं और एक्टर के साथ उनकी कैसी बान्डिंग है।

ऐसे हैं शाहरुख खान

हाल ही में यूट्यूब पर शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में, सोनू सूद ने बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ काम करने के दिनों को याद किया। शाहरुख खान(Shahrukh Khan) के साथ बिताए अपने समय को याद करते हुए, उन्होंने बताया कि उनके साथ काम करना खास तौर पर यादगार रहा क्योंकि उन्होंने साथ में कई यात्राएं की है । लंदन से अमेरिका तक, दोनों अक्सर पांच या छह लोगों के छोटे ग्रुप के साथ चार्टर्ड फ्लाइट से यात्रा करते थे, जिससे एक मजेदार माहौल बनता था। फतेह अभिनेता ने उन पलों को याद किया, जो खेल, हंसी और साथ में बिताए गए क्वालिटी टाइम से भरे हुए थे।

सलमान खान का स्वभाव ऐसा बताया

सलमान खान( Salman Khan) के बारे में चर्चा करते हुए, उन्होंने उन्हें कम बोलने वाला लेकिन बेहद गर्मजोशी वाला व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा, सलमान खान खुद को व्यक्त करने में अच्छे नहीं हैं, लेकिन अगर उन्हें कोई पसंद आता है, तो वह उसे दिल से प्यार करते हैं। सोनू ने सलमान के संयमित व्यवहार की तुलना शाहरुख के खुलेपन से करते हुए कहा, शाहरुख खान के मामले में, वह बहुत ही खुले व्यक्ति हैं। अगर उन्हें कोई चीज पसंद आती है, तो वह उसे जरूर बताते हैं।

सोनू सूद ने बताया कि सलमान और शाहरुख खान में एक चीज समान है । उन्होंने कहा, "उनमें एक बात समान है कि इतनी सफलता के बावजूद, वे अपने आस-पास के लोगों का ख्याल रखना जानते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article