Sonu Sood Post: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने चेक बाउंस मामले में अदालत के आदेश के बाद 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है। इस बीच बॉलीवुड के दानवीर कर्ण सोनू सूद ने राजपाल यादव को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग उनकी तारीफ करने लगे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
ये भी पढ़ें-राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण
सोनू सूद ने दिया साथ
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद सुर्खियों में आ गए हैं। उन्हें गिरफ्तारी और तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था। इस मुश्किल वक्त में एक्टर सोनू सूद ने उनका साथ दिया और सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला पोस्ट किया। सोनू ने लिखा कि राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली एक्टर हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार काम दिए हैं। जीवन कभी-कभी अनुचित हो जाता है, लेकिन टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि समय की मार से। उन्होंने प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और साथी एक्टर्स से अपील की कि इस वक्त राजपाल का साथ दें। सोनू ने कहा कि वे खुद राजपाल को अपनी आने वाली प्रोजेक्ट में काम देंगे।

sonu sood instagram
सोनू सूद ने कही ये बात
सोनू सूद ने कहा कि छोटी साइनिंग अमाउंट देकर भविष्य के काम से एडजस्ट करना चाहिए, लेकिन इसे चैरिटी नहीं, बल्कि सम्मान की बात मानना चाहिए। सोनू ने कहा कि जब इंडस्ट्री का कोई सदस्य मुश्किल में हो, तो उसे याद दिलाना जरूरी है कि वो अकेला नहीं है। यही एकता इंडस्ट्री को मजबूत बनाती है। नेटिजंस ने सोनू की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “राजपाल यादव असली लेजेंड हैं। आपने सही कहा, मुश्किल वक्त में साथ देना चैरिटी नहीं, एकता है।' सोनू सूद ने अकेले ही राजपाल यादव का साथ दिया है। बाकी अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स फिलहाल इस मामले पर चुप है।
