बॉलीवुड

कन्नड़ लोगों पर कमेंट करना Sonu Nigam को पड़ा भारी, एफआईआर रद्द करने के लिए अब हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

Sonu Nigam want Cancel the FIR Against Him: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस प्लेबैक सिंगर सोनू निगम अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले सोनू निगम पर कन्नड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इस मामले को रद्द करने के लिए सोनू निगम ने हाई कोर्ट का रुख किया है।

Image

Sonu Nigam

Sonu Nigam want Cancel the FIR Against Him: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर सोनू निगम पर हाल ही में बेंगलुरु में हुए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में कथित तौर पर भावनाओं को ठेस पर कन्नड़ लोग भड़क गए थे। सोनू ने कहा था था कि कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़ यही वजह थी कि पहलगाम में हमला हुआ था। सिंगर ने आगे कहा था कि वहां मारते वक्त भाषा नहीं पूछी गई थी। सोनू निगम के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। सोनू निगम द्वारा किए गए इस कमेंट की लोगों ने खूब निंदा की। इसके बाद सोनू निगम के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। अब सोनू निगम ने इस एफआईआर को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखाया है।

सोनू निगम ने कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सिंगर ने अपने खिलाफ हुए दर्ज मामलों को रद्द करने की अपील की है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के ऑफिसियल एक्स अकाउंट के मुताबिक, 'सिंगर सोनू निगम ने अपने खिलाफ दर्ज हुए सभी मामलों को रद्द करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी मांग की है। उच्च न्यायालय ने सुनवाई 15 मई तक स्थगित कर दी है।'

सोनू निगम के खिलाफ कन्नड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगने के बाद सिंगर के खिलाफ अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच अब अवलाहल्ली पुलिस कर रही है और उन्होंने सिंगर को पूछताछ के लिए आने को कहा था। पुलिस ने सोनू निगम को नोटिस भी दिया था। बता दें इस मामले के बढ़ने के बाद सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटमेंट के माध्यम से माफी भी मांग ली थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article