Sonam gets trolled for her dress: बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर ने जब से आनंद आहूजा के साथ शादी रचटाई है, तब से ही वो ग्लैमर दुनिया से दूरी बनाई हुई हैं। सोनम कपूर बहुत कम मौके पर ही मीडिया के सामने आती हैं। बीते दिनों सोनम कपूर मां भी बनी, जिस कारण वो ज्यादातर वक्त घर पर ही बिता रही हैं। मां बनने की वजह से सोनम कपूर का वजन काफी बढ़ गया था, जो अभी तक कम नहीं हुआ है। सोनम कपूर बीती रात एक इवेंट पर पहुंची, जहां मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। सोनम कपूर के फैंस उन्हें लम्बे समय के बाद देखकर काफी खुश हुए। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लगातार सोनम कपूर को उनके बढ़े हुए वजन की वजह से ट्रोल कर रहे हैं।
बीती रात सोनम कपूर बढ़े हुए वजन को छुपाने के लिए ब्लैक रंग की ढीली-ढाली ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सोनम कपूर को कुछ लोग इस ड्रेस की वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं। जो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं उनका कहना है कि सोनम कपूर जो ड्रेस पहनकर इवेंट पर पहुंची, वो सालों पहले मोगैंबो ने पहनी थी। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'ये क्या पहन लिया सोनम ने.... इसके ड्रेसिंग सेंस को क्या हो गया है?' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'सोनम कपूर ने तो मोगैंबो की ड्रेस पहन ली है।'
बता दें सोनम कपूर बॉलीवुड की उन चुनिंदा अदाकाराओं में से एक हैं, जो अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए पहचानी जाती हैं। अवॉर्ड फंक्शन्स पर स्टाइलिश ड्रेस पहनकर पहुंचने का ट्रेंड सोनम कपूर ने ही शुरू किया था। वैसे आपको सोनम की ड्रेस कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
