Sonam Kapoor Did not keep Karva chauth Fast: आनंद अहूजा संग शादी के बाद से ही सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अब अपना ज्यादातक वक्त फैमिली के साथ ही बिताती हुई नजर आती हैं। अपने बयानों को लेकर सोनम कपूर पहले भी कई विवादों में फंस चुकी हैं। इस बीच अब करवाचौथ (Karva Chauth 2024) के मौके पर सोनम ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगी है। इस स्टोरी में सोनम कपूर ने करवाचौथ के मौके पर अपने हाथों की मेंहदी को फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमें एक हाथ पर पति आनंद का नाम तो दूसरे पर बेटे वायु का नाम लिखा हुआ है।
सोनम कपूर ने इस फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह करवाचौथ पर व्रत नहीं रख रही हैं, पर उन्हें इस त्योहार पर मेंहदी लगवाना और खाना काफी पसंद है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस सोनम की इस पोस्ट पर सवाल खड़े करने लगे हैं। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi की दहशत के आगे नहीं झुकेगा Salman Khan का सिर, सीना चौड़ा कर बोले पापा सलीम- 'उससे माफी क्यों मांगे...'
करवाचौथ पर व्रत क्यों नहीं रख रहीं सोनम कपूर?
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर यह साफ कर दिया है कि वह करवाचौथ के मौके पर अपने पति आनंद अहूजा के लिए व्रत नहीं रखने वाली हैं। वह इस त्योहार को सेलिब्रेट तो करेंगी पर भूखी नहीं रहेंगी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। लोग सोनम पर भारतीय संस्कृति को भूलने के आरोप लगा रहा है। इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने बयानों के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी है। इसको लेकर सोनम की तरफ से फिलहाल कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
