बॉलीवुड

Sonam Kapoor ने नन्ही सी जान को सीने से लगाकर लुटाया प्यार, डिलीवरी के बाद अस्पताल से सामने आईं पहली झलक

Sonam Kapoor Shares First Glimpse Of Her Child: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सोनम कपूर ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। वहीं डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस ने अपनी नन्ही सी जान के साथ पहली झलक भी साझा की है।

Image

फोटो क्रेडिट- सोनम कपूर इंस्टाग्राम

Sonam Kapoor Shares First Glimpse Of Her Child: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सोनम कपूर ने बीती 29 मार्च को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी साझा की। वहीं अब सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपनी नन्ही सी जान की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोनम कपूर ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे को सीने से लगाए नजर आईं। सोनम कपूर की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने भगवान का भी आभार जताया।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी पहली तस्वीर में डिलीवरी के बाद अपने बेटे को सीने से लगाए नजर आईं। फोटो में सोनम कपूर के चेहरे पर अलग ही सुकून नजर आया। वहीं अगली तस्वीर में सोनम कपूर खाना खाती दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "शब्दों से परे, आभारी हूं।" सोनम कपूर ने कैप्शन में एच एन रिलायंस अस्पताल में अपने अनुभव, हर एक डॉक्टर और नीता अंबानी तक का शुक्रिया अदा किया। सोनम कपूर ने बताया कि कैसे उनकी अस्पताल में देखभाल की गई, जिसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगी। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को चंद मिनट पहले ही साझा किया था, लेकिन इसपर ढेरों लाइक्स आ चुके हैं। सोनम कपूर की इस पोस्ट पर महीप कपूर, संजय कपूर, पत्रलेखा, सोनाक्षी सिन्हा और इरा दुबे जैसे कई सितारों ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया।

आखिरी बार इस फिल्म में दिखी थीं सोनम कपूर

बता दें कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) लंबे वक्त से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वह आखिरी बार मूवी 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं, जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी। सोनम कपूर की ये फिल्म क्राइम और थ्रिलर से भरपूर थी और जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी। इससे पहले सोनम कपूर की मूवी 2019 में आई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article